फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People fell due to uprooting of marijuana campaign

भांग उखाड़ने से बीमार पड़े आधा दर्जन लोग, प्रधान सहित लोगों को उल्टियां

Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर) Updated Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
People fell due to uprooting of marijuana campaign
Marijuana

बिझड़ी पंचायत में भांग उखाड़ो अभियान में डटे पंचायत प्रधान समेत करीब आधा दर्जन लोग बीमार पड़ गए हैं। लोगों को उल्टियां और चक्कर आ रहे हैं। पीड़ितों की मानें तो भांग उखाड़ते समय एलर्जी होने से उन्हें चक्कर और उल्टियां आ रही हैं। लोगों के बीमार पड़ते ही पंचायत में भांग उखाड़ो अभियान थम गया है।

विज्ञापन


जिला भर में उपायुक्त के निर्देशानुसार 23 अगस्त से 5 सितंबर तक भांग उखाड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जो पंचायत भांग उखाड़ो अभियान में भाग नहीं लेगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के भी फरमान हैं। हैरत की बात है कि जिला प्रशासन ने किसी भी पंचायत को भांग उखाड़ने से पहले बरती जाने वाली कोई सावधानी के बारे में नहीं बताया और न ही भांग उखाड़ने के लिए कोई दस्ताने या मास्क दिया।
विज्ञापन


इस कारण बिझड़ी पंचायत में भांग उखाड़ो अभियान के दौरान पंचायत प्रधान सहित आधा दर्जन लोग भांग की गंध से बीमार पड़ गए। लोगों को सिर चकराने और उल्टियों की शिकायत हो गई है। लोगों के बीमार पड़ने से पंचायत क्षेत्र में भांग उखाड़ो अभियान थम गया है। पंचायत के उपप्रधान संजय शर्मा ने कहा कि भांग से बीमार होने की सूचना प्रशासन को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप में पंचायत की महिलाओं के साथ भांग उखाड़ो अभियान शुरू किया गया। कुछ देर भांग उखाड़ने के बाद सिर चकराने लगा। तबीयत खराब होने पर अस्पताल चेक अप करवाया। डॉक्टरों ने दवाई दी है और एलर्जी बताई है। -मीना कुमारी, प्रधान, ग्राम पंचायत बिझड़ी


ये बरतें सावधानी
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की मानें तो भांग उखाड़ने से पहले मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें। हाफ पैंट या शर्ट पहनकर भांग न उखाड़े। भांग उखाड़ने के दौरान चक्कर या उल्टी आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।

ऐसा कोई मामला मेरे ध्यान में नहीं आया है। लोगों को भांग उखाड़ते समय मुंह और हाथों को ढक लेना चाहिए। -अक्षय सूद, एसडीएम, भोरंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed