गैस एजेंसियों के नखरे: फोन उठाते नहीं, पब्लिक कैसे करें बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के लोगों के लिए रसोई गैस की बुकिंग सबसे ज्यादा परेशानी का काम बन गया है। गैस एजेंसियों के बुकिंग नंबरों पर घंटों कोशिश करने के बाद भी गैस बुक नहीं हो पा रही। शहर के लोगों की शिकायत के बाद हकीकत जांचने के लिए ‘अमर उजाला’ ने वीरवार को गैस एजेंसियों के बुकिंग नंबरों पर नियमित अंतराल में कॉल कर रियलिटी चैक किया। रियलिटी चैक में कुछ गैस एजेंसियों की सेवाएं बदहाल तो कुछ एजेंसियों की सेवाएं बढ़िया भी थीं।
उत्तम गैस एजेंसी बीसीएस- उत्तम गैस एजेंसी के नंबर 0177-2673600 पर दोपहर 03:05 मिनट पर पहली कॉल की गई लेकिन फोन नहीं मिला। 3:15 मिनट पर दूसरी, 03:20 पर तीसरी, 03:25 पर चौथी और 03:30 पर पांचवीं कॉल की गई लेकिन फोन लगातार व्यस्त रहा। इस बारे में जब एजेंसी के मैनेजर मनोज कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि उत्तम गैस के शहर में सबसे अधिक करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं।
लोगों की सुविधा के लिए ऑफिस में बुकिंग के दो ही नंबर हैं जिन पर ऑपरेटर लगातार ड्यूटी देते हैं। मोबाइल बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है लेकिन लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते। एजेंसी के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से उपभोक्ता 98825-54411 पर कॉल कर गैस बुक कर सकते हैं।
बेस्ट गैस एजेंसी मालरोड- मालरोड की बेस्ट गैस एजेंसी के नंबर 0177-2652574 पर 03:06 मिनट पर पहली कॉल की गई लेकिन फोन व्यस्त होने के कारण बात नहीं हो पाई। 03:11 मिनट पर बेस्ट गैस एजेंसी के नंबर पर दूसरी कॉल करने पर आपरेटर ने फोन उठा लिया।
विनीत गैस एजेंसी लांगवुड- लांगवुड स्थित विनीत गैस एजेंसी के बुकिंग नंबर 0177-2813353 पर रियलिटी चैक के दौरान पहली कॉल 03:09 मिनट पर की गई। एजेंसी के प्रतिनिधि ने पहली ही कॉल पर फोन उठा लिया।
दुर्गा गैस एजेंसी संजौली- दुर्गा गैस एजेंसी संजौली के बुकिंग नंबर 0177-2842273 पर ‘अमर उजाला’ ने रियलिटी चैक के लिए पहली काल 03:12 मिनट पर की। गैस एजेंसी के कॉल आपरेटर ने पहली ही घंटी पर फोन उठा लिया।
हिमालया गैस लक्कड़ बाजार- लक्कड़ बाजार की हिमालया गैस एजेंसी के नंबर 0177-2658851 पर पहली काल 03:15 मिनट पर की गई लेकिन फोन व्यस्त था। दूसरी काल 03:20 मिनट पर की गई इस बार नेटवर्क में दिक्कत थी। तीसरी काल 03:22 मिनट पर की गई और आपरेटर ने बात करने के लिए फोन उठा लिया।
आरती गैस एजेंसी बालूगंज- आरती गैस के नंबर 0177-2830615 पर पहली काल 3:16 मिनट पर की गई लेकिन नंबर व्यस्त था। 3:23 मिनट पर दूसरी काल पर फोन नहीं उठाया गया। 3:26 बजे तीसरी काल पर फोन फिर व्यस्त हो गया। 3:30 मिनट पर चौथी कॉल की गई, जिस पर आपरेटर ने फोन उठाया और गैस बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 94188-56789 बताया।
शिवा गैस एजेंसी हिमलैंड- हिमलैंड की शिवा गैस एजेंसी के नंबर 0177-2624633 पर पहली काल 3:19 बजे की गई। लेकिन फोन नहीं लगा। दूसरी काल 3:24 बजे की गई और आपरेटर ने फोन उठा लिया। गैस बुक करने के लिए आपरेटर ने 94184-23456 नंबर दिया।