फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people demand to closed school

स्कूल न खोले सरकार

Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
people demand to closed school
बिना वैक्सीनेशन बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं अभिभावक
विज्ञापन

सबहेड
शहर के निजी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों ने डीसी को सौंपा मांगपत्र
क्रॉसर
बोले, दस दिन के लिए स्कूल खोलकर क्या कर लेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के निजी स्कूलों को खोले जाने का अभिभावकों का विरोध जोर पकड़ चुका है। शुक्रवार को राजधानी के अधिकतर निजी और कान्वेंट स्कूलों के अभिभावकों ने एकजुट होकर एडीएम शिमला के माध्यम से सरकार को मांगपत्र भेजा।
छात्र-अभिभावक मंच के बैनर तले एकत्र हुए अभिभावक विवेक कश्यप, बालक राम, रंजीव कुठियाला, अनिल ठाकुर, किशोरी डढवालिया, विरोचन शर्मा, रुचि जिन्ना, अमित कुमार, विकास और अन्य लोगों ने अपने बच्चों को बिना वैक्सीनेशन के स्कूल न भेजने की बात कही। विवेक कश्यप ने कहा कि कोरोना से लगातार मौतें हो रही हैं, ऐसे में सरकार छोटे बच्चों के लिए महज दस दिन के लिए स्कूल खुलवाकर क्या साबित कर रही है। पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चे कैसे स्कूलों में अपना ख्याल रख पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिमला के अधिकतर स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। बच्चे दो सालों से ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद ऑफलाइन परीक्षाएं देने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा और सदस्य विवेक कश्यप ने कहा कि स्कूल खोलने के लिए निजी स्कूलों का दबाव रहा है। यह फीस वसूलने का षड्यंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के भेजें स्कूल
डीसी कार्यालय पहुंचे सेंट एडवर्ड, चैल्सी, ताराहाल और डीएवी सहित अन्य स्कूलों के अभिभावक विरोचन शर्मा और रुचि जिन्ना ने कहा कि बिना वैक्सीनेशन, बिना सुरक्षित परिवहन सुविधा के वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। कहा कि जब पूरा वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से ही बच्चों ने पढ़ाई की तो फिर वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन करने में क्या दिक्कत है? स्कूल खोलने का फैसला लेने से पहले सरकार और विभाग ने अभिभावकों की राय तक लेना जरूरी नहीं समझा। फैसला थोपने का काम किया है जो अभिभावकों को मंजूर नहीं है। आठवीं कक्षा तक स्कूल खोले जाने का फैसला वापस लिया जाए।

वर्दी के लिए उठाना पड़ रहा हैै अतिरिक्त खर्च
अभिभावकों का कहना है कि दस दिन के लिए खुल रहे स्कूलों में आने वाले बच्चों के लिए वर्दी और पूरा सामान खरीदना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। कुछ को तो नए सिरे से शहर में किराये पर रूम भी लेने पड़ रहे हैं। अभिभावकों ने कहा कि शहर में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग स्कूल खोलने की जगह पहले बच्चों की वैक्सीनेशन को फरवरी तक हर हाल में पूरा करने का प्लान बनाएं। इसके बाद मार्च से नियमित रूप से कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed