{"_id":"627bef1c7ed4833a3c5532fe","slug":"people-demand-for-hrtc-taxi-shimla-news-sml4085223107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुंगी खाना कैथू और अनाडेल के लिए चलाई जाएं टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुंगी खाना कैथू और अनाडेल के लिए चलाई जाएं टैक्सियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सभा का एचआरटीसी से आग्रह, परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक को सौंपा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नागरिक सभा शिमला की कैथू और अनाडेल इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की। सभा ने उनसे गुरु निवास चुंगीखाना कैथू और अनाडेल के लिए एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग की।
नागरिक सभा के इकाई संयोजक बालक राम और सह संयोजक रंजीव कुठियाला ने कहा कि पहले गुरु निवास चुंगीखाना कैथू और अनाडेल के लिए दो एचआरटीसी टैक्सियां चलती थीं, अब केवल एक टैक्सी के संचालन से लोगों को परेशानी हो रही है। गुरु निवास चुंगीखाना और कैथू क्षेत्र में बस सुविधा के अभाव में आम जनता के लिए एचआरटीसी टैक्सी ही एकमात्र सहारा है लेकिन दो में से एक टैक्सी बंद होने से जनता इस सुविधा से भी वंचित हो गई। एचआरटीसी टैक्सी चल रही है उसकी स्थिति भी दयनीय है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि एचआरटीसी अनाडेल से टेंपो ट्रेवलर और गुरु निवास चुंगीखाना कैथू से इनोवा गाड़ी का संचालन टैक्सी के रूप में शुरू करें। दोनों टैक्सियों की बहाली तुरंत न हुई तो नागरिक सभा आंदोलन पर उतरेगी और एचआरटीसी प्रबंध निदेशक का घेराव करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संजय चौहान, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, बालक राम, रंजीव कुठियाला, अनिल ठाकुर, सोनिया सबरबाल, किशोरी ढटवालिया, हिमी देवी, हरमीत सिंह, राकेश शर्मा, महेंद्र शर्मा और गोपाल आदि शामिल रहे। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि एचआरटीसी को नई इनोवो और टेंपो ट्रेवल इस माह के अंत में या जून की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है। नई गाड़ियां मिलते ही दोनों रूटों पर गाड़ियां चला दी जाएंगी।