फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People celebrated foundation day of Hand Pump in Nahan Himachal Pradesh

अनूठी पहल, हैंडपंप की पूजा-अर्चना कर दिया पानी बचाने का संदेश

Mon, 29 Apr 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Apr 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
People celebrated foundation day of Hand Pump in Nahan Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गर्मियों में पेयजल संकट की समस्या सामने आने लगी है। ऐसे में पेयजल की फिजूलखर्ची को रोकने की जरूरत भी शिद्दत से महसूस की जा रही है। पेयजल संरक्षण को लेकर नाहन शहर के रानीताल में अनूठी पहल को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन


पेयजल बचाने का संदेश देने और लोगों की प्यास बुझाने की खुशी में हैंडपंप की छठी वर्षगांठ मनाई गई। हैंडपंप की पूजा-अर्चना के बाद बाकायदा विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें ख्वाजा जी का प्रसाद भी बांटा गया। 
विज्ञापन


रानीताल निवासी सतीश चौहान पिछले छह साल से हैंडपंप की वर्षगांठ मना रहे हैं। पानी की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में भंडारा लगाया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। छह साल पहले रानीताल बाग के गेट पर हैंडपंप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी इसमें पर्याप्त पानी है। आज क्षेत्र के लोगों ने सबसे पहले हैंडपंप की पूजा की। इसके बाद भंडारा लगाया। इस दौरान संजय चौहान, राकेश, दिनेश कुमार, अंशु, मयंक, रिषभ, अभिनव, संतोष चौहान, अशोक कुमार, वेद प्रकाश, संदीप, किशन चंद, उषा, सुनीता और मिंटू आदि मौजूद रहे।

लंबे संघर्ष के बाद लगा था हैंडपंप

People celebrated foundation day of Hand Pump in Nahan Himachal Pradesh

रानीताल क्षेत्र में कुछ वर्ष पूर्व पानी की किल्लत थी। लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकते थे। खासकर लोगों के किरायेदारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। रानीताल में सैर-सपाटे को आने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती थीं। स्थानीय निवासी अशोक चौहान के अनुसार उस समय यहां हैंडपंप लगाने के लिए लोगों ने दफ्तरों के कई चक्कर काटे।

सभी विभागों के सहयोग से करीब छह महीने की मेहनत के बाद हैंडपंप लगा। तब से लेकर हर साल हैंडपंप का स्थापना दिवस मनाया जाता है। हैंडपंप लगने की खुशी में वह ख्वाजा जी का भंडारा लगाते हैं। उनके अनुसार लोगों को पानी का सदुपयोग करना चाहिए। व्यर्थ में बहने वाला पानी कई लोगों की प्यास बुझाने के साथ जरूरतों को पूरा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed