फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People came out against the creation of new municipal corporation in Himachal

हिमाचल में नए नगर निगम बनाने के विरोध में उतरे लोग

Wed, 23 Sep 2020 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
People came out against the creation of new municipal corporation in Himachal
सोलन में लोगों ने जताया विरोध(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नए नगर निगम बनाने को लेकर विरोध के सुर उठने लगे हैं। सरकार ने सोलन, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, मंडी और पालमपुर को नगर निगम बनाने का फैसला लिया है, लेकिन साथ लगती पंचायतों के लोग नगर निगम में आने के लिए तैयार नहीं हैं। सोलन को नगर निगम बनाने के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। पालमपुर और मंडी की कई पंचायतों के लोग भी नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा से नगर निगम संशोधन विधेयक पास हो गया है। इसमें नगर निगम की जनसंख्या 50 से कम करके 40 हजार की गई है। मंडी और पालमपुर नगर निगम बनाने के लिए नियमों में फिट नहीं हो रहे थे। इसका कारण आबादी कम होना है। मंडी शहरी निकाय की आबादी 27 हजार, जबकि पालमपुर की आबादी मात्र पैंतीस सौ है। 17 पंचायतें मिलाने के बाद पालमपुर की आबादी 40 हजार होगी। इसी तरह मंडी को भी निगम बनाने के लिए पंचायतें जोड़नी पड़ेंगी। कई पंचायतों के लोग नगर निगम बनाने के पक्ष में नहीं हैं। 
विज्ञापन


शांता कर रहे पालमपुर को नगर निगम बनाने की पैरवी
पालमपुर को नगर निगम बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पैरवी कर रहे हैं, जबकि मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला है। हालांकि, शहरी विकास विभाग ने इन्हें नगर निगम बनाने की कसरत शुरू कर दी है। आबादी बढ़ाने के लिए पंचायतों के क्षेत्रों को मिलाया जा रहा है। हिमाचल में अभी 2 नगर निगम हैं। एक राजधानी शिमला और दूसरा धर्मशाला है। धर्मशाला को नगर निगम कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed