फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People began to dance in devotion the moment they caught a glimpse of Radha Rani.

Shimla News: राधा रानी के दर्शन होते ही भक्ति में नाचने लगे लोग

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
People began to dance in devotion the moment they caught a glimpse of Radha Rani.
राधा-कृष्ण मंदिर गंज में राधा अष्टमी पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया था मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में राधा अष्टमी पर शहर के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोपहर 12:00 बजे राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया।
पर्दा हटते ही राधा रानी के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति और उत्साह से भरकर नाचने गाने लगे। इस दौरान मंदिर बधाई हो बधाई हो भजन से गूंज उठा। इस अवसर पर मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। इसके साथ ही शहर के अन्य मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित इस मंदिर में इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने लग गई थीं। सुबह से शाम तक हजारों भक्तों ने मंदिर में अपनी आस्था व्यक्त की। राधा अष्टमी पर उनकी विशेष पूजा की गई और छप्पन भोग लगाए गए। श्री राधा के जन्म से पहले ही सुबह 10:00 बजे मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस दौरान दोपहर 2:00 बजे तक वृंदावन से आए नितिन शास्त्री ने अपने भजनों से भक्तों को नाचने-गाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद शाम 7:00 बजे से रात 9:30 बजे तक विनोद शर्मा ने भी भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर को विशेष रूप से राधा-रानी के जन्म के लिए सफेद और गुलाबी फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें करीब पांच हजार से सात हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, वरिष्ठ उप प्रधान गोपाल कृष्ण डोरा, सुभाष चंद्र, दीपक लाल सूद और वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा और अन्य सभासद भी मौजूद रहे। अग्रवाल धर्मशाला लांगवुड में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article