Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People are upset as bus does not run from Kangnadhar at 10 am

Shimla News: कंगनाधार से सुबह दस बजे बस न चलने से लोग परेशान

Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People are upset as bus does not run from Kangnadhar at 10 am
एचआरटीसी से राहत दिलाने की मांग
विज्ञापन

सेक्टर छह से पुराना बस अड्डे के लिए चलती है बस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के साथ लगते सेक्टर-6 में रहने वाले सैकड़ों लोग इन दिनों बस सुविधा के अभाव में परेशान हैं। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) की ओर से सुबह 10 बजे चलने वाली बस नियमित रूप से नहीं चलाई जा रही हैै। इस वजह से सैकड़ों लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कंगनाधार के सेक्टर-6 में सैकड़ों लोग रहते हैं। अधिकांश लोग बसों में सफर करते हैं लेकिन इन दिनों सुबह 10:00 बजे पुराने बस स्टैंड के लिए चलने वाली बस नियमित रूप से नहीं आ रही है। स्थानीय निवासी डीपी शर्मा, कमल चंद शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, एलआर झाम्टा, पुष्पा शर्मा और नानक चंद का कहना है कि बस के अभाव के कारण गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों तथा बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों ने एचआरटीसी से मांग की है कि वह सुबह 10:00 और 11:00 बजे चलने वाली बसें नियमित रूप से चलाएं।
विज्ञापन


एचआरटीसी के डीएम देवासेन नेगी ने कहा कि कंगनाधार के लिए तय शेड्यूल के मुताबिक नियमित रूप से जो बसें चल रही हैं, उनमें से किसी भी सेवा को बंद नहीं किया है। लेकिन स्थानीय लोगों ने हाल ही में जो मांगें रखी हैं, उसे सीमित साधनों के चलते पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एचआरटीसी ने बदला बस का समय
कंगनाधार से सुबह 9:00 बजे बस स्टैंड के लिए बस चलती है लेकिन इस बस का समय अब 8:50 बजे कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि स्थानीय प्रतिनिधि की मांग के अनुरूप बदलाव किया है। यह बस कंगनाधार से बीसीएस तक सवारियों को छोड़ती है और दोबारा कंगनाधार आती है। इसके बाद यह बस सवारियों को लेकर बस स्टैंड जाती है, जोकि करीब 10:15 बजे बस स्टैंड पहुंचती है। लिहाजा एचआरटीसी का दावा है कि इस वजह से भी 10:00 बजे वाला रूट प्रभावित होता है। हालांकि 11:00 बजे की बस नियमित रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article