फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pensioners were given information on how to avoid cyber fraud.

Shimla News: पेंशनरों को दी साइबर ठगी से बचने की जानकारी

Fri, 13 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pensioners were given information on how to avoid cyber fraud.
शिमला। दूरसंचार विभाग के कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा ने शिमला में विभाग और बीएसएनएल के पेंशनरों के लिए त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना रहा। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कालीबाड़ी शाखा ने सहयोग किया। बैंक विशेषज्ञों ने पेंशनरों को ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम उपयोग, ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल या संदेशों से सावधान रहने के बारे में जानकारी दी। पेंशन अदालत की अध्यक्षता नियंत्रक संचार लेखा हिमाचल प्रदेश दीपक कुमार ने की। कार्यक्रम के साथ पेंशनरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्त जांच शिविर भी लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article