{"_id":"c931b452ccdf7dfe354353bf29b5b663","slug":"pensioners-union-jcc-meeting-demands-of-the-government-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेंशनर्स संघ ने कहा जेसीसी बैठक बुलाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स संघ ने कहा जेसीसी बैठक बुलाए सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश पेंशनर्स संघ ने सरकार से जल्द जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग की है। वीरवार को ऊना में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी में यह मांग उठी है।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष जीवानंद जीवन ने कहा कि लंबे अरसे से पेंशनरों की सरकार से सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं हो पाई है। इससे पेंशनरों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
जिला स्तर पर भी जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भी जेसीसी बैठक होनी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक जिला तथा ब्लॉक मुख्यालय पर पेंशनर्स होम स्थापित करने की भी मांग की।
विज्ञापन