फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pensioners get DA arrears in May.

खुशखबरी: पेंशनरों को डीए का एरियर, नोटिफिकेशन जारी

Sun, 08 Feb 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Feb 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
Pensioners get DA arrears in May.

हिमाचल के एक लाख से अधिक पेंशनरों को अप्रैल की पेंशन के साथ मई माह में महंगाई भत्ते के एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार जुलाई 2014 से अप्रैल 2015 तक दस माह का डीए सात फीसदी की दर से भुगतान करने जा रही है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बाद अब पेंशनरों को डीए का एरियर देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मंजूरी के बाद शनिवार को प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार पर पड़ेगा 100 करोड़ का वित्तीय बोझ

Pensioners get DA arrears in May.

इससे सरकार पर सालाना करीब 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी को जेसीसी की बैठक में प्रदेश के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों को जुलाई 2014 से सात फीसदी डीए देने की घोषणा की थी।

उसी क्रम में सरकार ने शनिवार को एक लाख से अधिक पेंशनरों को सात फीसदी डीए अप्रैल की पेंशन के साथ एकमुश्त भुगतान करने के आदेश जारी कर दिए।

किसका कितना एरियर बनेगा इसका आंकलन भी शुरू हो गया है। आकलन के मुताबिक एक पेंशनभोगी को औसतन 7 से 20 हजार का लाभ मिलेगा। प्रदेश कैबिनेट ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशन भो‌गियों को डीए देने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed