{"_id":"63064bb95173fd2d873d4ed8","slug":"pensioners-from-departments-in-boards-corporations-will-also-get-revised-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बोर्डों-निगमों में विभागों से गए पेंशनरों को भी मिलेगी संशोधित पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बोर्डों-निगमों में विभागों से गए पेंशनरों को भी मिलेगी संशोधित पेंशन
Wed, 24 Aug 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:35 PM IST
सार
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार चाहे कर्मचारियों को नई पेंशन देने का मामला हो या पारिवारिक पेंशन का ही मसला हो। इस बारे में इन्हें वही लाभ मिलेंगे, जो सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे।
विज्ञापन
पेंशन योजना
- फोटो : i stock
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बोर्डों-निगमों में सरकारी विभागों से गए पेंशनरों को भी संशोधित पेंशन मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर लिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार चाहे कर्मचारियों को नई पेंशन देने का मामला हो या पारिवारिक पेंशन का ही मसला हो। इस बारे में इन्हें वही लाभ मिलेंगे, जो सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे। हालांकि, इस तरह के कर्मचारियों की संख्या सैकड़ों में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह तय होगी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची अगले सप्ताह तय होगी। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में प्रदेश भर से प्राप्त हुए 51 आवेदनों की पहले चरण की छंटनी हुई। 26 अगस्त को दूसरे चरण की छंटनी होगी। 29 या 30 अगस्त को अंतिम छंटनी प्रक्रिया के बाद पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा होगी। अधिकतम 27 राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाते हैं। पांच सितंबर को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन