{"_id":"4ce434490f19fb1a7785c4d84bcddeec","slug":"pensioners-demands-more-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली पैंशनर्स ने पंजाब तर्ज पर मांगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली पैंशनर्स ने पंजाब तर्ज पर मांगी सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश पैंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने पंजाब की तर्ज पर पैंशन सुविधाएं देने की मांग की है। एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक सोमवार को बचत भवन में हुई। इस दौरान एसोसिएशन सदस्यों ने आर्मी पैंशनर्स की तर्ज पर वन रैंक वन पैंशन देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पैंशनर्स ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर पैंशन में 65, 70, 75, 80, 85, 90 और 95 वर्ष की आयु पूरी होने पर क्रमश: 5, 10, 15, 25, 35, 45 और 55 फीसदी की वृद्घि की जाए।
विज्ञापन
साथ ही पंजाब की तर्ज पर 350 रूपए की बजाय 500 रूपए चिकित्सा भत्ता दिया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवानंद जीवन ने कहा कि पैंशनर्स अपनी इन मांगों के लिए रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि पैंशनर्स की यह सभी मांगें पूरी की जानी चाहिए। सरकार को इस पर ठोस नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन