{"_id":"644bf4d78093b08f9a0158a9","slug":"peepal-jatar-mela-participants-dazzle-the-ramp-in-himachali-outfits-for-spring-queen-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल जातर मेला: स्प्रिंग क्वीन के लिए प्रतिभागियों ने हिमाचली परिधानों में रैंप पर बिखरे जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल जातर मेला: स्प्रिंग क्वीन के लिए प्रतिभागियों ने हिमाचली परिधानों में रैंप पर बिखरे जलवे
Fri, 28 Apr 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:15 PM IST
सार
सुंदरियों ने कलाकेंद्र में रैंप पर जलवे बिखरे। पहले दिन स्प्रिंग क्वीन के लिए हिमाचल परिधान प्रतियोगिता हुई। इस दौरान हिमाचल परिधानों में 15 प्रतिभागियों ने रैंप पर जलवे बिखरे।
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने हिमाचली परिधानों में रैंप पर बिखरे जलवे ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता भी आकर्षण रही। सुंदरियों ने कलाकेंद्र में रैंप पर जलवे बिखरे। पहले दिन स्प्रिंग क्वीन के लिए हिमाचल परिधान प्रतियोगिता हुई। इस दौरान हिमाचल परिधानों में 15 प्रतिभागियों ने रैंप पर जलवे बिखरे। बबिता, कृतिका, आलिशा, स्नेहा, राधिका, तपिश, प्रीत, अदिति, निशा, शीतल, मृकुल, संयोगिता, टीना और जेस्मिन में प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली संध्या पर लोक कलाकार रमेश ठाकुर ने दर्शकों को खूब नचाया। इसके साथ ही खुशबू भारद्वाज ने भी दमदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सिंहमल सांस्कृतिक दल की कुल्लवी नाटी से हुई। दोहरनाला के लज्जू राम, ग्रामग के पंचाली ग्रुप, ऋषभ शर्मा, बाल कलाकार मास्टर दक्ष, खराहल के रामकृष्ण, फागू के रामकृष्ण और जागृति मंच के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
वहीं, दुर्गानगर की गौरी देवी, जल्लुग्रां के यशवंत ग्रुप, भुंतर की तनवी आनंद, देवांगी ने डांस पेश किया। ईगल ग्रुप के कलाकारों ने डांस पेश किया। सैंज के कलाकार करतार कौशल ने भी शानदार गीत पेश कर तालियां बटोरीं। मनाली के हरीश म्यूजिकल ग्रुप, जरी के बालकृष्ण ग्रुप, जनाहल के कृष्ण चंद, आनी के दीपक ग्रुप, कुल्लू के संजय ने भी गीत पेश किया। ट्विंकल ग्रुप कुल्लू की कलाकार ट्विंकल ने दमदार आवाज में गीत कर वाहवाही लूटी। लाल सिंह की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत आदि मौजूद रहे।