फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Peas Price In Shimla Pea production increased price is Rs 150 per kg

Peas Price In Shimla: मटर का उत्पादन बढ़ा, दाम 150 रुपये किलो, किसानों के खिले चेहरे

Mon, 17 Jun 2024 01:46 PM IST
अंकेश डोगरा भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:46 PM IST
सार

शिमला जिले की ढली सब्जी मंडी में रविवार को मटर 150 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। बीते साल मटर को अधिकतम 110 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले थे। ऐसे में मटर के अच्छे दाम मिलने से किसान भी खुश हैं।

विज्ञापन
Peas Price In Shimla Pea production increased price is Rs 150 per kg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शिमला जिले में इस साल मटर के उत्पादन में भारी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में तीन वर्षों के मुकाबले इस साल अभी तक 46 फीसदी मटर की फसल ढली मंडी में पहुंच चुकी है। बीते साल ढली सब्जी मंडी में 1,74,710 क्विंटल मटर की फसल पहुंची थी। इस वर्ष अप्रैल से 29 मई तक दो माह में ही 80,534 क्विंटल मटर की फसल पहुंच चुकी है। मटर के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं।

विज्ञापन


लोअर किन्नौर से नई फसल पहुंचना शुरू
ढली सब्जी मंडी में रविवार को मटर 150 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। बीते साल मटर को अधिकतम 110 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले थे। अगस्त सितंबर में आने वाली मटर को 150 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले थे। ढली मंडी में करसोग, रोहड़ू, ठियोग, रामपुर, टुटू, मशोबरा सहित अन्य क्षेत्रों से मटर की फसल पहुंचती है। मटर बंगलुरु, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली भेजा जा रहा है। लोअर किन्नौर से मटर की नई फसल पहुंचना भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एपीएमसी शिमला किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने बताया कि इस साल मटर की बंपर पैदावार हुई है। इसके साथ किसानों को दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार इस साल दो माह में ही 46 फीसदी मटर की फसल पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते तीन सालों में मटर का कारोबार
 
साल  मटर
2021-22 1,73,668
2022-23 1,02,523
2023-24 1,74,710
2024-25 80,534

(नोट- साल 2024-25 के आंकड़ें कि्वंटल मंें है अप्रैल और मई माह के)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed