{"_id":"5985af624f1c1b71428b483d","slug":"pds-sugar-supply-reached-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद दूर हुआ संकट, पहुंची सस्ती चीनी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद दूर हुआ संकट, पहुंची सस्ती चीनी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने बाद चीनी का संकट दूर हो गया है। जिला शिमला और कांगड़ा में चीनी की सप्लाई पहुंच गई है। रविवार को हिमाचल के तकरीबन सभी गोदामों में सप्लाई पहुंच जाएगी। सोमवार से उपभोक्ताओं को चीनी मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार ने बीते जून महीने से चीनी देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
लोगों को उनका पुराना कोटा भी दिया जाएगा। प्रति उपभोक्ता को 500 ग्राम के हिसाब से चीनी आवंटित की जाएगी। हिमाचल में राशनकार्ड उपभोक्ताओं की संख्या साढ़े अठारह लाख है। केंद्र से चीनी की सब्सिडी बंद होने के बाद प्रदेश सरकार ने खुद अपने स्तर पर उपभोक्ताओं को चीनी देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी को चीनी आवंटन का ठेका दिया है। इस महीने के अंत तक उपभोक्ताओं को यह चीनी सप्लाई करेगी।
विज्ञापन
उसके बाद प्रदेश सरकार नए सिरे से चीनी के टेंडर आमंत्रित करेगी। खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सरकार ने चीनी की सप्लाई के साथ साथ 6 दालों के टेंडर को मंजूरी दे दी है। इसी महीने से उपभोक्ताओं को पसंद की दालें दी जानी है।