फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Payal and Nitin Verma won the badminton competition.

Shimla News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पायल और नितिन वर्मा ने मारी बाजी

Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Payal and Nitin Verma won the badminton competition.
युवक मंडल ने किया खेल स्पर्धा का आयोजन
विज्ञापन

वाॅलीबाल में मशोबरा विजेता और मूल कोटी उपविजेता रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आदर्श युवक मंडल की ओर से सैंव गांव में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के लिए वाॅलीबाल, बैडमिंटन, 100 मीटर की दौड़ और महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका में आदर्श युवक मंडल सैंव के पूर्व प्रधान कपिल गांधी, गौरव ठाकुर, सुमित ठाकुर, करण दीवान और रोहित कश्यप ने निभाई। लड़कों के बैडमिंटन मुकाबले में घैणी गांव के नितिन वर्मा विजेता और तन्मय उप विजेता रहे। लड़कियाें के मुकाबलों में घैणी गांव की पायल विजेता और टिकर गांव की कृतिका उप विजेता रही। महिलाओं के रस्साकशी मुकाबले में पंजाब सैंव ने पहला और ओडू गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाल में मशोबरा विजेता और मूल कोटी उपविजेता रहा।

लड़कों की 100 मीटर दौड़ में बसंतपुर गांव के धीरज विजेता, घैणी के देवेंद्र उप विजेता, लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में ओडू गांव की कृतिका विजेता, रिया उप विजेता रही। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृतिका, काव्यांची, ज्योति, अक्षरा और वेरोनिका रघुवंशी ने लोगों से खूब वाहवाही बटोरी। समापन समारोह में पंचायत नालदेहरा की प्रधान सुषमा कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article