फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pay pensioners' arrears soon: Forum

पेंशनरों के एरियर का जल्द करें भुगतान : फोरम

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pay pensioners' arrears soon: Forum
शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने लंबित वित्तीय लाभों और एरियर के जल्द भुगतान की मांग की है। फोरम की मासिक बैठक वीरवार को शिमला में हुई। बैठक में शिमला जिले के करीब 40 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष एसएन कपूर की अध्यक्षता में हुई। फोरम के महासचिव टीआर गुप्ता और केंद्रीय कार्यकारिणी के अतिरिक्त महासचिव चेतराम शर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभीतक वितीय लाभ नहीं मिले हैं। इनमें लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेड पेंशन शामिल हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अपने धन से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। फोरम ने मांग की कि पेंशन एरियर के लिए 30 जून 2025 की कट-ऑफ तिथि को 31 मार्च 2026 की जाए। फोरम ने विद्युत बोर्ड पेंशनरों के मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति के लंबित मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो भविष्य में आंदोलन और तेज होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article