आज से ऑनलाइन जमा करो पानी, प्रापटी टैक्स बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के हजारों लोगों को आज से पानी और प्रापर्टी टैक्स के बिल जमा करवाने के लिए नगर निगम के कैश काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना होगा। सोमवार से पानी के बिल और प्रापर्टी टैक्स बैंकों में आनलाइन जमा होगा। शहर में करीब 26 हजार पानी कनेक्शन हैं। इसके अलावा करीब 50 हजार लोगों से इस बार यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूला जाना है। पानी और टैक्स के बिल इन दिनों जारी हो रहे हैं।
अभी तक रिज से सटे नगर निगम के दो कैश काउंटरों में बिल जमा होते हैं। लोग यहां रोजाना सुबह से दोपहर तक बिल जमा करवाने की लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने आनलाइन बिल जमा करवाने की सेवा शुरू की है। बैंक के माध्यम से जमा होने वाले बिल सीधे नगर निगम के अकाउंट में जमा होंगे।
लोकमित्र केंद्रों में भी जमा किए जा सकेंगे बिल
शहर के लोग सोमवार से लोकमित्र केंद्रों पर भी पानी और प्रापर्टी टैक्स के बिल जमा करवा सकेंगे। मुख्य शहर सहित उपनगरों में 16 लोक मित्र केंद्र हैं। केंद्रों में बिल जमा करवाने वाले लोगों को चार रुपये प्रति बिल का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।
ऑनलाइन ऐसे जमा करें बिल
स्टेप-1======नगर निगम की वेबसाइट खोलें
स्टेप-2======वेबसाइट में दिए लिंक पर लाग इन कर अपना अकाउंट बनाएं
स्टेप-3======अकाउंट में अपनी पूरी जानकारी फीड करें
स्टेप-4======पानी मीटर नंबर/ प्रापर्टी टैक्स नंबर फीड करें
स्टेप-5======साइट मिले यूजर नेम और पासवर्ड को अपने पास नोट कर लें
स्टेप-6======यूजर नेम और पासवर्ड के जरिये डेबिट, क्रेडिट कार्ड से बिल जमा करें
30 जून तक जमा होंगे प्रापर्टी टैक्स के ई-फार्म
यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स की वसूली के लिए भवन मालिकों से सेल्फ असेसमेंट कर भरवाए जा रहे ई फार्म जमा करवाने की तारीख तीस जून तक बढ़ा दी गई है। 31 मई के स्थान पर अब शहर के लोग 30 जून तक फार्म जमा करवा सकेंगे। निगम आयुक्त पंकज राय ने सभी भवन मालिकों से जल्द से जल्द ई फार्म जमा करवाने की अपील की है।
लोगों को सुविधा देने का प्रयास- शहर के लोगों को सुविधा पहुंचाना नगर निगम का ध्येय है। शहरवासी सोमवार से पानी और प्रापर्टी टैक्स के बिल आनलाइन जमा करवा सकेंगे। लोकमित्र केंद्रों पर भी बिल जमा करवाने की सुविधा मिलेगी।
- पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम