{"_id":"62fe3ace72e2e555092c4458","slug":"pawan-kajal-said-that-i-will-change-the-picture-of-kangra-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: पवन काजल बोले- एक महीने में बदल दूंगा कांगड़ा की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: पवन काजल बोले- एक महीने में बदल दूंगा कांगड़ा की तस्वीर
Thu, 18 Aug 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:42 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के मटौर पहुंचे विधायक पवन काजल का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में काजल समर्थकों ने तो खूब जोश दिखाया लेकिन मंडल भाजपा का कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
गगल में विधायक पवन काजल का स्वागत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में भाजपा में शामिल होकर गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के मटौर पहुंचे विधायक पवन काजल का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में काजल समर्थकों ने तो खूब जोश दिखाया लेकिन मंडल भाजपा का कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि, मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए काजल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी ने उन्हें फोन पर बताया कि मंडल भाजपा उनका अलग से स्वागत करेगा।
विज्ञापन
काजल ने कहा कि कांग्रेस में भी उनका पूरा सम्मान था लेकिन उन्होंने जनता की भावना की कद्र की और वह भाजपा में शामिल हो गए। जो काम पिछले पौने पांच साल में कांगड़ा हलके में नहीं हो पाए, वह सारे काम वह अगले एक महीने में करके दिखा देंगे। जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसे वह ब्याज के रूप में लौटाएंगे। यह एक ट्रेलर था, फिल्म जल्द बनेगी। उन्हें एक माह का समय दिया जाए, वह कांगड़ा की तस्वीर बदल देंगे। इस मौके पर धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और भाजपा नेता राकेश चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन