फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pawan hans airlines will start flights for himachal

हिमाचल के इन पर्यटन स्थलों के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, सांसद ने किया खुलासा

Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
pawan hans airlines will start flights for himachal

हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत सोलन, शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पवन हंस एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू होगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप के प्रश्न के उत्तर में बताया की उड़ान योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत पवन हंस को चंडीगढ़  से कसौली, शिमला से चंडीगढ़ वाया कसौली, कसौली से शिमला तथा शिमला से कसौली के बीच हवाई सेवाएं प्रदान करने का लाइसेंस प्रदान किया गया है।

विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत इन शहरों को मिलेगी सुविधा

pawan hans airlines will start flights for himachal

उन्होंने बताया की उड़ान योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत पवन हंस एयरलाइंस को शिमला से मंडी, धर्मशाला से शिमला वाया  मंडी, धर्मशाला  से  मंडी,  मंडी   से  धर्मशाला, मंडी  से  शिमला, नाथपा झाकड़ी से  रामपुर,  रामपुर  से  नाथपा झाकड़ी,  रामपुर  से  शिमला तथा  शिमला से रामपुर  के बीच हवाई सेवाएं

चलाने का लाइसेंस प्रदान किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया की इन उड़ानों में 11 आरसीएस सीटें निर्धारित की गई हैं तथा एयरलाइंस को सप्ताह में तीन उड़ानें भरने  के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया की उड़ान योजना के पहले चरण के अंतर्गत कुल्लू से दिल्ली के बीच डेक्कन एयरलाइंस तथा दिल्ली से शिमला के बीच अलायन्स एयर को हवाई सेवाएं चलाने के लाइसेंस दिया गया है।

नौ आरसीएस सीटें निर्धारित की गई हैं तथा एयरलाइंस को सप्ताह में सात  उड़ानें भरने  के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया की उड़ान योजना में हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड तथा उत्तरी पूर्वी राज्यों के उन क्षेत्रों को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed