फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   patwari recruitment in himachal, give exam without rollnumber.

पटवारी भर्तीः अब बिना रोलनंबर भी दे सकेंगे परीक्षा

Sat, 21 Nov 2015 10:32 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
patwari recruitment in himachal, give exam without rollnumber.

25 नवंबर को होने वाली पटवारी की लिखित परीक्षा के लिए यदि आपको भी रोलनंबर नहीं मिला तो परेशान न हों। बिना रोलनंबर भी आप पेपर दे पाएंगे। प्रदेश बंदोबस्त विभाग में पटवारी के 242 पदों के प्रशिक्षण के लिए 25 नवंबर को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश में 563 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र पांगी, केलांग, उदयपुर तथा काजा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी स्थापित किए गए हैं। राजस्व विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी पदों के लिए प्रदेश भर के एक लाख 70 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। कहा कि पात्र उम्मीदवारों को रोलनंबर तथा परीक्षा केंद्रों के बारे में सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

नहीं मिला रोलनंबर तो करें ये काम

patwari recruitment in himachal, give exam without rollnumber.

परीक्षा संबंधी यह सूचना राजस्व विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। कहा कि जिन उम्मीदवारों को रोलनंबर और प्रवेश पत्र प्राप्त न हुए हों, वे अपने साथ फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और एक फोटो सहित परीक्षा केंद्र में जा सकते हैं।

ऐसे उम्मीदवारों को प्रोविजनल आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कहा कि शिमला मंडल के उम्मीदवार प्रवेश पत्र से संबंधित सूचना के लिए दूरभाष नंबर 0177-2622109, 2624640 तथा 2623995, जबकि कांगड़ा मंडल के उम्मीदवार 01892-222443 व 223218 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed