फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patwari-Kanungo strike will not end now, demand raised in the meeting to withdraw the notification of state ca

Himachal: अभी खत्म नहीं होगी पटवारी-कानूनगो की हड़ताल, बैठक में राज्य कैडर की अधिसूचना वापस लेने की उठाई मांग

Mon, 10 Mar 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 11:37 AM IST
सार

गगल हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बातचीत के बाद रविवार को संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ ने वर्चुअल बैठक की। 

विज्ञापन
Patwari-Kanungo strike will not end now, demand raised in the meeting to withdraw the notification of state ca
हड़ताल(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चल रही पटवारी-कानूनगो की हड़ताल फिलहाल खत्म नहीं होगी। निवार को गगल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बातचीत के बाद संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ ने वर्चुअल बैठक की।  पटवारी-कानूनगो महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि जब तक सरकार पटवारी-कानूनगो के राज्य कैडर की अधिसूचना को खत्म करने को लेकर पत्र जारी नहीं करती और महासंघ को वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। महासंघ ने आश्वासन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

विज्ञापन


जिस दिन सरकार राज्य कैडर की अधिसूचना को निष्प्रभावी करने का पत्र जारी करेगी उसी दिन प्रदेश के सभी पटवारी-कानूनगो काम पर लौट आएंगे।  महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कपूर, राज्य प्रेस सचिव युवराज नेगी, ऊना से रवींद्र शर्मा, कांगड़ा से विचित्र सिंह, चंबा से दलजीत, हमीरपुर से मीना कालिया, बिलासपुर से सुनीत दत्त जोशी, कुल्लू से ऋषभ डोगरा, लाहौल-स्पीति से संजीव, किन्नौर से नवीन नेगी, शिमला से चमन ठाकुर, सोलन से अमनदीप सिरमौर से रजनीश शर्मा, मंडी से विशंभर ठाकुर वर्चुअल बैठक में जुड़े। महासंघ ने अपने फैसले से मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्व मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, निदेशक भू-अभिलेख, सभी उपमंडलाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री दे चुके हैं पटवारी-कानूनगो को आश्वासन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शनिवार को पटवारी-कानूनगो महासंघ को भरोसा दिया था कि राज्य कैडर लागू होने पर उनकी पदोन्नति में किसी प्रकार की विसंगति नहीं आएगी। पूरे पदोन्नति लाभ पटवारी-कानूनगो को मिलेंगे। राज्य कैडर की अधिसूचना वापस नहीं होगी क्योंकि अन्य विभागों में भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे पहले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने हड़ताली पटवारी-कानूनगो पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed