फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patwari, Kanungo gave ultimatum: If the demands are not met, we will hand over the keys of the offices of addi

धर्मशाला: मांगें नहीं मानी तो 25 जुलाई से कार्यालयों की चाबियां सौंपेंगे, पटवारी और कानूनगो ने दिया अल्टीमेटम

Wed, 24 Jul 2024 12:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2024 12:06 PM IST
सार

पटवारी एवं कानूनगो ने ऑनलाइन काम नहीं कर हड़ताल जारी रखी। महासंघ ने प्रदेश सरकार को 24 जुलाई तक का मांगों को पूरी करने के लिए अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन
Patwari, Kanungo gave ultimatum: If the demands are not met, we will hand over the keys of the offices of addi
पटवारी, कानूनगो ने डीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पटवारी एवं कानूनगो ने ऑनलाइन काम नहीं कर हड़ताल जारी रखी। महासंघ ने प्रदेश सरकार को 24 जुलाई तक का मांगों को पूरी करने के लिए अल्टीमेटम दिया है। अगर सरकार ने मांगों को नहीं माना तो 25 जुलाई से महासंघ उन्हें दिए अतिरिक्त कार्यों के कार्यालयों की चाबियां सौंपेंगे। अगर इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो महासंघ पेन डाउन हड़ताल शुरू कर देगा।

विज्ञापन


इसका खामियाजा प्रदेश भर के लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्य करने में भुगतना पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी और कानूनगो का संवर्ग जिला कैडर से बदलकर प्रदेश कैडर करने को लेकर महासंघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस प्रदर्शन के तहत प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग को ज्ञापन तक भेजे गए हैं। शुरुआती दौर में महासंघ ने पहले सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से एग्जिट किया। इसके बाद निजी उपकरणों से किसी भी प्रकार के सरकारी कार्य को करना बंद किया था।
विज्ञापन


महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि अब महासंघ ने 24 जुलाई तक का समय प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग को उनकी मांग को पूरा करने के लिए दिया है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो महासंघ 25 जुलाई से उन कार्यालयों की चाबियां सरकार को सौंप देंगे, जिनका उनके पास अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके बाद भी अगर प्रदेश सरकार नहीं जागी तो महासंघ अनिश्चितकाल पेनडाउन स्ट्राइक पर चल जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सैकड़ों सर्टिफिकेटों की रुकी वेरिफिकेशन
सूत्रों का कहना है कि पटवार एवं कानूनगो महासंघ के हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रदेश भर में सैकड़ों सर्टिफिकेटों की वेरिफिकेशन का कार्य रुका पड़ा है। धर्मशाला तहसील के तहत ही 400 से अधिक सर्टिफिकेट अभी तक बनने से रुके हैं। इसके अलावा कांगड़ा, नगरोटा बगवां, पालमपुर, बैजनाथ सहित अन्य तहसीलों के तहत भी कई सर्टिफिकेट बनने शेष हैं, जबकि प्रदेश भर में यह आंकड़ा और आगे बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed