महज 1500 में बिक गया पटवारी, रंगे हाथ पकड़ा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिला में उपतहसील गलोड़ के अंतर्गत सरेड़ी में एक पटवारी को 1500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया है। पटवारी शांति स्वरूप को एक व्यक्ति की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने पकड़ लिया।
सरेड़ी का युवक सुरेश कुमार पुत्र दलीप चंद अपनी जमीन के काम के लिए कई दिनों से पटवारी के चक्कर लगा रहा था। जबकि पटवारी उसका काम करने में आनाकानी कर रहा था। सुरेश के अनुसार पटवारी ने काम के बदले रिश्वत की मांग की और 1500 रुपये में काम करने को पटवारी ने हामी भर दी।
मगर वह 1500 रुपये देने की स्थिति में नहीं था और सुरेश कुमार ने तब विजिलेंस से संपर्क किया। शुक्रवार को शाम तीन बजे जैसे ही पटवारी पटवारघर पहुंचा तो सुरेश ने तय रकम पटवारी को सौंप दी। इसके बाद पटवारी ने उसका राजस्व संबंधी काम कर दिया।
जाल बिछाए बैठी विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा पटवारी
मगर पहले से सादे कपड़ों में बैठी विजिलेंस की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उक्त इलाके में तीन माह पहले भी विजिलेंस ने आबकारी एवं कराधान विभाग के एक इंस्पेक्टर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा था।
विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर प्यार चंद, अंकुर व मोती लाल शामिल रहे। एएसपी विजीलेंस बलवीर ठाकुर ने बताया कि कहा कि शनिवार को पटवारी को कोर्ट में पेश करेंगे। क्षेत्र वासियों ने विजिलेंस की कार्रवाई का स्वागत किया है।