{"_id":"44dd6ffa16d59a6e4b5bd53d8c0506c9","slug":"patwari-and-lease-inspector-given-statements-against-former-dg","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजी के खिलाफ पटवारी, इंस्पेक्टर ने दिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीजी के खिलाफ पटवारी, इंस्पेक्टर ने दिए बयान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग के पटवारी और नगर निगम के लीज इंस्पेक्टर ने पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास पर नवबहार में सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर की कोर्ट में दोनों सरकारी अफसरों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
दो मई को कानूनगो और तहसीलदार की गवाही होगी। नवबहार में सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप में पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास के खिलाफ नगर निगम के सहायक आयुक्त की कोर्ट में मामला चल रहा है। इस मामले में सरकारी अफसर गवाह बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट में दर्ज कराए गए बयानों में दोनों अफसरों ने कहा है कि पूर्व डीजीपी के घर की पैमाइश की गई है। पैमाइश के दौरान सरकारी भूमि पर कब्जा पाया गया है।
अफसरों ने फीते से नापी है जमीन
पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास के भवन की राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की है। तहसीलदार शिमला शहरी की अगुवाई में गई टीम ने फीते से जमीन नापी है। निगम के मुताबिक पूर्व डीजीपी ने 959 वर्ग मीटर की बाउंड्री वॉल नगर निगम की भूमि पर बनाई है।
विज्ञापन
पब्लिक प्रीमिसिस एक्ट 1971 एक्ट में पूर्व डीजीपी पर कार्रवाई की जा रही है। नौ अप्रैल को पूर्व डीजीपी की ओर से निगम की पैमाइश पर जवाब दिया गया है।
आयुक्त कोर्ट में अब 28 को सुनवाई
इस मामले की 28 अप्रैल को सुनवाई होनी है। इस दिन पूर्व डीजीपी के गवाह के बयान पर बहस होगी। 19 अप्रैल को पूर्व डीजीपी की ओर से एक गवाह से बयान दर्ज करवाए हैं।
वहीं, दूसरे गवाह ने बयान देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि पूर्व डीजीपी ने स्वीकृत नक्शे के बाहर भवन का निर्माण किया है। विजिलेंस ने भी मन्हास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।