प्रदेश के मरीजों को सरकार ने दी बड़ी राहत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आईआरडीपी और हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड के बिना भी मरीजों को दवा और ऑपरेशन के लिए पांच हजार तक की मदद दी जा रही है।
इस योजना से अब तक 310 मरीज लाभ ले चुके हैं। इनमें अधिकांश मरीज आर्थिक तंगी के कारण लाचार थे। उपचार के लिए इनके पास पैसा नहीं था।
अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए पेशेंट रिलीफ फंड बनाया गया है। इसमें प्रबंधन की ओर से मरीज को पांच हजार की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई कड़ी शर्त भी नहीं है। इलाज करने वाला डाक्टर तय कर देगा कि मरीज को मुफ्त इलाज का फायदा दिया जाए।
इस योजना से सबसे अधिक लाभ उन मरीजों को मिलेगा, जिनका कोई नहीं। पुलिस उन्हें उपचार के लिए यहां लेकर आती है लेकिन पैसों के अभाव में कई कई दिनों तक मरीजों का उपचार नहीं हो पाता। कोई गरीब है, लेकिन उसका हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड नहीं बना वह भी इस योजना का लाभ उठा सकता है।
सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा लाभ
सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीज भी यह सुविधा ले सकते हैं। रोगी कल्याण समिति के तहत यह पैसा मरीज को रिलीज किया गया है।
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि अस्पताल के पेशेंट रिलीफ फंड से अब तक 310 मरीज लाभ ले चुके हैं। यह पैसा जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए दिया जा रहा है।
इसके तहत पांच हजार तक की मदद अस्पताल प्रबंधन करता है। ऐसा कोई मरीज है तो वह सीधे आकर उनसे भी संपर्क कर सकता है।