अस्पताल में नर्स पर फिदा हुआ मरीज और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब एक माह से अस्पताल में भर्ती एक मरीज उसकी देखभाल करने वाली नर्स पर ही फिदा हो गया। बात यहां तक पहुंच गई कि युवक ने प्रशिक्षु नर्स को प्रपोज कर डाला, जिस पर नर्स भड़क उठी और उसने उसे शादी से दो टूक इंकार कर दिया।
युवक को यह बात पसंद नहीं आई। नर्स से शादी करने के चक्कर में वह अस्पताल से निकल कर उसके प्रशिक्षण संस्थान में पहुंच गया और वहां अपने साथियों के साथ जमकर हंगामा किया। सबके सामने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है।
युवक और उसके साथियों का हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। बाद में पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में ले लिया।
नर्स से लड़ गई थी आंख
जानकारी के मुताबिक हिमाचल के नंगल क्षेत्र का रहने वाला एक युवक पिछले कुछ दिन पहले ऊना अस्पताल में भर्ती हुआ। युवक की टांग में चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वार्ड में ड्यूटी देने वाली एक नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा से उसकी आंखें लड़ गईं।
युवक ने मंगलवार को युवती को शादी का प्रस्ताव दे डाला लेकिन युवती ने उसे इंकार कर दिया। इससे तिलमिलाया युवक अपने साथियों को साथ लेकर उसके नर्सिंग कॉलेज में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने संस्थान में अपने साथियों के सहयोग से काफी देर तक हंगामा किया।
जिससे संस्थान की छात्राएं सहम गई। इस पर संस्थान की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद देर शाम को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। एसएचओ शेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक से पूछताछ जारी है।