{"_id":"14b683bad559c86c1b510fb331ac90a2","slug":"pathankot-terrorist-attack-side-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आतंकियों ने हिमाचल में तो नहीं ली पनाह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आतंकियों ने हिमाचल में तो नहीं ली पनाह!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बीच जांच एजेंसियों ने हिमाचल में डेरा डाल लिया है। पंजाब सीमा से सटे कांगड़ा जिले के होटलों और धर्मशालाओं के सप्ताह के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियां तफ्तीश कर रही हैं कि आतंकियों ने पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर किसी गांव में तो नहीं पनाह ली थी।
विज्ञापन
पुलिस स्थानीय लोगों से यह भी जानकारी ले रही है कि कहीं किसी के घर में ऐसे लोग तो नहीं ठहरे थे, जो पठानकोट हमले से एक दिन पहले वहां से चले गए हों। पिछले दस दिन में पाकिस्तान या जम्मू की गई कॉल का रिकार्ड भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस में हमले से इस बात की पुष्टि हो रही थी कि जम्मू के रास्ते भारत में दाखिल होने के बाद आतंकियों ने एक दिन बाद हमला किया। ऐसे में उनका किसी स्थानीय मदद के बिना रुकना संभव नहीं हो सकता। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि चूंकि एयरफोर्स स्टेशन से हिमाचल सिर्फ दो किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
इसलिए जांच एजेंसियां इस बात पर तफ्तीश कर रही हैं कि हमले से पहले कहीं आतंकियों ने हिमाचल की जमीन पर तो पनाह नहीं ली? ऐसे में होटलों और धर्मशालाओं का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
एडीजी सीआईडी एसबी नेगी ने कहा कि फिलहाल हिमाचल से पठानकोट हमले का किसी तरह का लिंक होने के संबंध में न तो केंद्रीय एजेंसियों से कोई इनपुट है और न ही हमें ऐसी कोई जानकारी मिली है। रूटीन प्रक्रिया के तहत होटल धर्मशालाओं में आने जाने वालों की जांच की जा रही है।