फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patgaihar Panchayat receives a gift of development works worth crores of rupees.

Shimla News: पटगैहर पंचायत को मिली करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patgaihar Panchayat receives a gift of development works worth crores of rupees.
पंचायतीराज मंत्री ने किए उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन

लंबा जुब्बड़-करयाली सड़क पर खर्च होंगे 1.50 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायत पटगैहर का ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शुक्रवार को दौरा किया। मंत्री ने 7.36 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
मंत्री ने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया। इस भवन में बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी घर के नजदीक कर सकेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री दोपहर करीब 12 बजे पटगैहर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने कहा कि तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया है। लंबा जुब्बड़ से करयाली तक सड़क को चौड़ा और पक्का किया जाएगा जिस पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सड़क पहले विधायक निधि से अस्थायी तौर पर कुछ राशि स्वीकृत कर बनाई गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव गवाही तक सड़क निर्माण पर 1.43 करोड़ रुपये और गझैयां से भरांडी नाला वाया लधोड़ा संपर्क सड़क के निर्माण पर 3.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि सभी छोटे-बड़े गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 14.58 करोड़ रुपये के सड़कों और भवनों से संबंधित कार्य जारी हैं। उन्होंने पटगैहर से जगरोटी सड़क को आगे सुराला सड़क से जोड़ने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत की चार-पांच छोटी सड़कों की गिफ्ट डीड शीघ्र भेजने को कहा। नए पंचायत भवन के प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के निर्देश भी दिए। पटगैहर पंचायत क्षेत्र में पेयजल की कमी को देखते हुए मंत्री ने चरानिया खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों और महिला मंडलों को मंत्री ने ऐच्छिक निधि से 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की।


इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष मशोबरा ताराचंद ठाकुर, उपाध्यक्ष मतेंदर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, शांता वर्मा, कुलदीप ठाकुर, विशाखा मोदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम किशन शांडिल, पंचायत पटगैहर की प्रधान लता वर्मा, उपप्रधान विजय वर्मा, कैलाश शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी नरेंद्र शर्मा, पंचायत के पूर्व प्रधान भुवनेश्वर शर्मा, सेवक राम, सतोग पंचायत प्रधान नीरज ठाकुर, पड़ैची पंचायत प्रधान कांता ठाकुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटगैहर की प्रधानाचार्य हिमातेशी शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article