फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   patanjali noodle and ghee sample taken for testing.

रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, आटा नूडल्स, देसी घी के सैंपल भरे

Tue, 22 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 22 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
patanjali noodle and ghee sample taken for testing.

मैगी के बाद अब बाबा रामदेव की पतंजलि आटा नूडल्स विवादों में घिर गई है। सोमवार दोपहर को फूड सेफ्टी ऑफिसर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पतंजलि के ऊना स्थित थोक स्टोर में छापामारी की। इस दौरान विभागीय टीम ने नूडल्स के साथ पतंजलि देसी घी और नमक के भी सैंपल भरे। इससे पतंजलि कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फूड सेफ्टी ऑफिसर सतीश ठाकुर ने बताया कि पतंजलि आटा नूडल्स को लेकर चल रहे विवाद के कारण स्वास्थ्य विभाग ने इनकी गुणवत्ता जांचने को सैंपल भरने का फैसला लिया था। विभाग से मिले आदेशों के मुताबिक ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी ऑफिसर सतीश ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने नंगल-ऊना रोड स्थित पतंजलि के थोक स्टोर में छापामारी की। टीम ने सबसे पहले आटा नूडल्स के पांच सैंपल जुटाए। साथ ही टीम ने पतंजलि देसी घी के भी करीब पांच सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर में पतंजलि के आयोडीन नमक के भी सैंपल भरे गए। उन्होंने कहा कि सैंपलों को परीक्षण के लिए सोलन के कंडाघाट स्थित लैब भेजा जाएगा। यहां परीक्षण कर इनकी गुणवत्ता जांची जाएगी। इसकी रिपोर्ट 15 दिन में लैब से जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed