फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Passing of vehicles will now be automatic in Himachal, the first phase will start from Baddi

Solan News: हिमाचल में अब ऑटोमेटिक होगी वाहनों की पासिंग, पहले चरण में बद्दी से होगी शुरुआत

Tue, 02 May 2023 10:06 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 May 2023 10:06 AM IST
सार

प्रारंभिक चरण में बीबीएन में यह सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश के अन्य बड़े जिलों में लगाने भी योजना है। यह सेंटर तीन माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें बड़े वाहन की 08:00 और छोटे वाहनों की 05:00 मिनट में पूरी स्कैनिंग हो जाएगी। 

विज्ञापन
Passing of vehicles will now be automatic in Himachal, the first phase will start from Baddi
बीबीएन में ऑटोमेटिक पासिंग सेंटर स्थापित हो रहा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बीबीएन में अब वाहनों की पासिंग ऑटोमेटिक होगी। बद्दी के भटोली कलां में वाहन इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद बीबीएन में सेंटर से पास हुई गाड़ियां ही मान्य होंगी। प्रारंभिक चरण में बीबीएन में यह सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश के अन्य बड़े जिलों में लगाने भी योजना है। यह सेंटर तीन माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें बड़े वाहन की 08:00 और छोटे वाहनों की 05:00 मिनट में पूरी स्कैनिंग हो जाएगी।  इंस्पेक्शन एंड ऑटोमेटिक सेंटर बनने से चार गाड़ियों की एक साथ पासिंग होगी।

विज्ञापन


इसमें दो एलएमवी और दो एचटीवी वाहन होंगे। लेन पर चढ़ते ही गाड़ी की खराबी का पता चलेगा। उसे ठीक करने के बाद ही मशीन गाड़ी को पास करेगी। बद्दी के भटोली कलां में 17 करोड़ से सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ढाई एकड़ जमीन सरकार ने मुहैया कराई है। इसकी मशीनरी और भवन बनाने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। इस सेंटर का प्रदेश में बनाने का उद्देश्य वाहन को फिटनेस से होने वाली दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम करना है। सेंटर में चार लेन लग रही हैं। उधर, क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधीक्षक मदन शर्मा ने बताया कि तीन माह तक इस सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


सड़क हादसे होंगे कम
सेंटर स्थापित होने से एक तो समय की बचत होगी। वहीं, वाहन का हर पार्ट को पासिंग के दौरान चेक किया जाएगा। सभी पार्ट सही पाए जाने पर फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कई बार बार देखा गया है कि ट्रक का पहिया निकल जाता और रिम व एक्सल टूटने से भी दुर्घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन अब पूरे ट्रक की मशीन के जरिए जांच की जाएगी। जो भी पार्ट खराब होगा उसके फिटनेस नहीं होगी। उस पार्ट को ठीक करने के बाद ही फिटनेस प्रमाण पत्र मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed