फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   passangers going from Gagal have to arrive at the airport three hours before

गगल से जाने वाले यात्रियों को तीन घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट

Sat, 09 May 2020 09:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
passangers going from Gagal have to arrive at the airport three hours before
गगल एयरपोर्ट

हवाई अड्डा प्रशासन ने बाहरी देशों से फंसे लोगों को भारत लाने के लिए रूपरेखा तैयार की है। लखनऊ, अमृतसर और श्रीनगर के हवाई अड्डों के बाद बाकी हवाई अड्डों को भी तैयार रहने को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्रालय के जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के चलते गगल एयरपोर्ट के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की बैठक एयरपोर्ट निदेशक किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


यातायात प्रभारी गौरव ने कहा कि फैसला लिया गया कि एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर हर आने-जाने वाले यात्री की स्कैनिंग और हेल्थ चेकअप किया जाएगा।  गगल एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों को उड़ान से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट में प्रवेश लेना होगा। इससे पहले उड़ान से 45 मिनट पहले यात्री को अंदर जाना होता था। फैसला लिया कि दिल्ली मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार हवाई जहाज के भीतर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले हर यात्री को एयरपोर्ट से सीधे क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। एयरपोर्ट में सैनिटाइज मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। गगल एयरपोर्ट पर
आने वाले यात्रियों में तिब्बती विद्यार्थियों के आने की संभावना अधिक है। विदेशों से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की विमान सेवाएं शुरू की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed