फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Parwanoo income tax inspector arrested by CBI team getting bribe of 15 thousand rupee

हिमाचल: परवाणू में 15 हजार रिश्वत लेते धरा आयकर अधिकारी, सीबीआई की शिमला टीम ने की कार्रवाई

Wed, 14 Dec 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Dec 2022 07:20 PM IST
सार

परवाणू शहर में आयकर विभाग के अधिकारी (निरीक्षक) मनीष बेदी को सीबीआई शिमला की टीम ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से अधिकारी से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Parwanoo income tax inspector arrested by CBI team getting bribe of 15 thousand rupee
परवाणू आयकर विभाग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के परवाणू शहर में आयकर विभाग के अधिकारी (निरीक्षक) मनीष बेदी को सीबीआई शिमला की टीम ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से अधिकारी से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। आरोपी अधिकारी परवाणू स्थित आयकर विभाग की जांच यूनिट में बतौर निरीक्षक कार्यरत है। आरोप है कि आरोपी ने परवाणू की एक फर्म के मालिक से काम के बदले रिश्वत मांगी थी। इसके बाद फर्म के मालिक ने इसकी सूचना सीबीआई को दी थी। 

विज्ञापन


 सीबीआई की टीम ने फर्म के मालिक को आरोपी के पास रिश्वत लेकर भेजा। जैसे ही आरोपी ने अपने कार्यालय में रिश्वत के पैसे लिए, तभी सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे सीबीआई कोर्ट शिमला में पेश किया गया, जहां से उसे तीन की रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी सीबीआई बलबीर शर्मा ने बताया कि आयकर अधिकारी को रंगे हाथों 15,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। सीबीआई आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed