फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parking facility in IGMC shimla.

आईजीएमसी आने वाले मरीजों को बड़ी राहत

Sun, 01 Feb 2015 11:24 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
parking facility in IGMC shimla.

इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने आईजीएमसी अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के लिए गाड़ियां पार्क करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। डीसी दिनेश मल्होत्रा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अस्पताल के बाहर चिन्हित स्थानों पर निर्धारित संख्या में दो घंटों के लिए वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


जिला शिमला के साथ साथ प्रदेश भर से मरीज इलाज को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क दुघर्टना होने पर आपातकालीन स्थिति में भी भारी संख्या में एंबुलेंस और अन्य वाहन आईजीएमसी पहुंचते हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद मात्र 39 गाड़ियों की पार्किंग की ही व्यवस्था हो पाई है। बावजूद इसके समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह हल्की राहत जरूर है।

विज्ञापन

कहां खड़े हो सकेंगे कितने वाहन

parking facility in IGMC shimla.

आईजीएमसी मेन गेट के दाहिनी ओर संजौली जाने वाली सड़क पर 8 वाहन, 2 टैक्सियां। आईजीएमसी मेन गेट के बाई ओर लक्कड़ बाजार जाने वाली सड़क पर 15 वाहन, 8 एंबुलेंस। आईजीएमसी नाले के निकट बनाई गई पार्किंग में मरीजों के 16 वाहन, 6 टैक्सियां। आईजीएमसी की स्टॉफ बस के पहुंचने का समय सुबह 9 बजे। आईजीएमसी आने वाली एचआरटीसी बस के पहुंचने का समय सुबह 9:30 बजे।

दो घंटे बाद कहां ले जाएंगे गाड़ी-
आईजीएमसी अस्पताल के बाहर मरीजों और परिजनों की गाड़ियों को मात्र दो घंटे ही खड़े करने की इजाजत दी जाएगी। दो घंटे बाद गाड़ी हटानी होगी। ऐसे में यदि दो घंटे के भीतर इलाज नहीं हो पाया तो रोगी और उसके परिजन गाड़ी कहां खड़ी करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की है। आईजीएमसी में मरीज को दो घंटे के भीतर उपचार मिलना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed