{"_id":"6a4fbdad7c2e01b71d0594a4","slug":"parking-boat-collapses-four-vehicles-damaged-in-longwood-shimla-news-c-19-sml1002-751042-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लौंगवुड में पार्किंग का डंगा \nढहा, चार वाहनों को क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लौंगवुड में पार्किंग का डंगा ढहा, चार वाहनों को क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद नालियां अवरुद्ध, सड़कों पर बहा पानी
शहर में दिनभर होती रही बारिश, तापमान में आई गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को दिनभर हुई बारिश से चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है। लौंगवुड में अग्रवाल धर्मशाला के पास बारिश के दौरान नगर निगम की पार्किंग में लगा डंगा ढह गया।
इससे पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां निचली तरफ लटक गईं, जबकि दो अन्य वाहनों पर मलबा गिर गया। पत्थर और मलबा गिरने से वाहनों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा शहर में कई नालियों की व्यवस्था की भी बारिश ने पोल खोल दी। बारिश का पानी नालियों की बजाय सड़कों पर बहता रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह 8:15 बजे बारिश शुरू हुई, जो शाम 6:15 बजे तक जारी रही। दिन में कुछ समय के लिए बारिश थमी भी।
बारिश रुकने के बाद बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। दिनभर पहाड़ों पर धुंध छाई रही, जिससे प्रदेश की मनोरम पहाड़ियों का दृश्य और आकर्षक नजर आया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शिमला में 17.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून और सक्रिय होगा। विभाग ने लोगों से मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट पर ध्यान देने की अपील की है।