फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking and turning points in the vegetable market are closed, leaving vehicles stranded.

Shimla News: सब्जी मंडी में पार्किंग-टर्निंग प्वाइंट बंद, फंस रही गाड़ियां

Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Parking and turning points in the vegetable market are closed, leaving vehicles stranded.
सब्जी मंडी मैदान और आजीविका भवन पार्किंग भी बंद
विज्ञापन

कारोबारी बोले, लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट तक की नहीं सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सब्जी मंडी क्षेत्र में आए दिन लग रहे जाम से लोग और कारोबारी परेशान हैं। सब्जी मंडी मैदान और आजीविका भवन पार्किंग बंद होने से यहां वाहनों के लिए टर्निंग प्वाइंट तक नहीं बचा है। रोज सुबह शाम गाड़ियां जाम में फंस रही हैं।

इससे शहर के कारोबारी भड़क गए हैं। इनका कहना है कि नगर निगम कम से कम सब्जी मंडी क्षेत्र में एक छोटी पार्किंग या टर्निंग प्वाइंट की सुविधा तो दे। उन्होंने कहा कि निगम ने पहले सब्जी मंडी मैदान बंद करवा दिया। अब आजीविका भवन के टैरेस पर बनी पार्किंग पर ताला जड़ दिया है। लोअर बाजार और सब्जी मंडी के कारोबारी इस सड़क से अपना सामान और सब्जियां दुकानों तक पहुंचाते हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले किसान भी अपनी सब्जियां गाड़ियों में लाकर सब्जी मंडी मैदान पहुंचते हैं लेकिन अब इनके वाहन जाम में फंस रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार नगर निगम यहां तहबाजारियों को बसाने के लिए स्टॉल बनाने जा रहा है। हालांकि अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि जब तक सब्जी मंडी में कोई निर्माण शुरू नहीं हो जाता तब तक मैदान में पार्किंग या टर्निंग प्वाइंट की सुविधा देनी चाहिए। इसके अलावा सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग भी हटाई जाए। लोअर बाजार के कारोबारी गगन लखनपाल, वीरेंद्र सिंह, सुभाष और प्रवीण कुमार ने मांग की है कि कार्ट रोड से सब्जी मंडी क्षेत्र में टर्निंग प्वाइंट और पार्किंग की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed