फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal to benefit by1,500 crore from Kishau Dam; no compromise on quality in road construction.

रामपुर: सीएम सुक्खू बोले- किशाऊ बांध से 1,500 करोड़ का फायदा, सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं

Fri, 02 Oct 2026 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 08:07 PM IST
सार

 किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों की बड़ी जीत सुनिश्चित की है। परियोजना के निर्माण के बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Himachal to benefit by1,500 crore from Kishau Dam; no compromise on quality in road construction.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य सरकार ने हाल ही में किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों की बड़ी जीत सुनिश्चित की है। परियोजना के निर्माण के बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने में पर्याप्त राजस्व आने से प्रदेश में बेहतर स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रामपुर बुशहर के शिंगला हेलीपैड पर आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आय बढ़ाकर पैसा सीधे गांवों की अर्थव्यवस्था में पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने के समय दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये प्रति लीटर था, जिसे अब बढ़ाकर लगभग दोगुना किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के सेब बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तकलेच में एक कार्यक्रम में भाग लिया। वहां पर उन्होंने राजकीय स्कूल तकलेच को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई करने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीएचसी तकलेच का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिएॉ दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शाम को काशा गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम पाट गांव में किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नंदलाल, मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमकॉन के चेयरमैन विकेश चौहान, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, पूर्व विधायक किशोरीलाल, उपायुक्त अनुभव कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भटवाड़ी में नाटी के रंग में रंगे सीएम, रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए... भी गाया
जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का भटवाड़ी गांव वीरवार रात सुर्खियों में आ गया। पहाड़ की शांत रात में लोकगीतों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और नाटी के रंग ने ऐसा माहौल बनाया कि गांव में दिवाली से पहले ही उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया। वजह थी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गांव में पहुंचना और वहीं रात्रि प्रवास करना। मुख्यमंत्री को फाफरा, कोदे की रोटी, लाल चावल और राजमा समेत कई पारंपरिक पकवान परोसे गए। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जब भटवाड़ी पहुंचे तो ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। महिलाएं और ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। लोकगीत लामण की गूंज के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। इसके बाद नाटी शुरू हुई तो मुख्यमंत्री भी खुद को रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए... नाटी गाकर समां बांध दिया। मुख्यमंत्री ने भी औपचारिक कार्यक्रम तक खुद को सीमित नहीं रखा और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इससे कार्यक्रम केवल स्वागत समारोह न रहकर ग्रामीणों और सरकार के बीच सीधे संवाद का मंच बन गया।

वीरभद्र सिंह के बाद अब सुक्खू ने बिताई गांव में रात
मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। स्थानीय लोगों की सड़क संबंधी मांग पर मुख्यमंत्री ने चिंगवाड़ी सड़क के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बरशील पुल को मोटरेबल बनाने का आश्वासन भी दिया। पेखा-दिऊदी महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये देने का एलान किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने धमवाड़ी स्कूल को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राटा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास ने इस कार्यक्रम को और खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दिऊदी के प्रधान प्रशनलाल के घर रात बिताई। प्रधान प्रशनलाल के मुताबिक इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस गांव में पहुंचे थे। उसके बाद किसी मुख्यमंत्री का यहां आना नहीं हुआ। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू का भटवाड़ी जैसे दूरदराज गांव में पहुंचना और रात बिताना ग्रामीणों के लिए विशेष अनुभव रहा। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि मुख्यमंत्री ने गांव की समस्याओं को दूर से देखने के बजाय रात गांव में रुककर स्थानीय लोगों के बीच से समझने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed