फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   park repair workpark repair work

Shimla News: रानी झांसी और दौलत सिंह पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
park repair workpark repair work
नगर निगम तैयार कर रहा सौंदर्यीकरण की योजना, एसजेवीएन से लेंगे सहयोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रिज मैदान स्थित दौलत सिंह और रानी झांसी पार्क को अब और सुंदर बनाया जाएगा। नगर निगम इनके सौंदर्यीकरण की योजना बना रहा है। इसके लिए सतलुज जल विद्युत निगम से भी मदद ली जाएगी।

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान सोमवार को एसजेवीएन के अधिकारियों के साथ इस बारे में बैठक करने जा रहे हैं। महापौर का कहना है कि शहर के इन दोनों पार्काें को और आकर्षित बनाया जाएगा, ताकि सैलानियों के लिए ये अच्छे सेल्फी प्वाइंट बन सकें। रिज पर टाउनहॉल के सामने भी सेल्फी प्वाइंट बनाने की योजना है। साथ ही बुजुर्गाें के बैठने के लिए भी यहां सुविधा दी जाएगी। महापौर का कहना है कि छोटा शिमला-शनान सड़क को चौड़ा करने के काम के लिए भी सतलुज जल विद्युत निगम सहयोग दे रहा है। तीन चरणों में इसका काम होना है। पहले चरण का काम अभी चल रहा है। बाकी काम के लिए भी निगम से बजट की मांग उठाई जाएगी। महापौर विंटर कार्निवल के आयोजन को लेकर भी अधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही इसके लिए सहयोग भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed