{"_id":"623f24be7e8eb91cac32f5db","slug":"pariksha-pe-charcha-2022-broadcasting-will-be-done-through-tv-and-radio-in-himachal-s-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा: हिमाचल के स्कूलों में टीवी और रेडियो के माध्यम से होगा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा: हिमाचल के स्कूलों में टीवी और रेडियो के माध्यम से होगा प्रसारण
Sat, 26 Mar 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:07 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर एक अप्रैल को स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा का टीवी और रेडियो के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाने या सुनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा
- फोटो : PMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा 2022 में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। परीक्षा पे चर्चा 2022 का पांचवां संस्करण तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके पर अपनी मन की बात साझा करेंगे। पीएम की परीक्षा पे चर्चा 2018 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर एक अप्रैल को स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा का टीवी और रेडियो के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाने या सुनाने के लिए कहा है। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष तौर पर कार्यक्रम को दिखाने या सुनाने के लिए कहा गया है। जिन स्कूलों में कंप्यूटर लैब हैं, वहां इंटरनेट के माध्यम से कार्यक्रम दिखाया जाएगा। जहां यह सुविधा नहीं है वहां टीवी और रेडियो का इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन