फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   paramjit pammi joined bjp

कांग्रेस को झटका, वीरभद्र के करीबी रहे पम्मी भाजपा में शामिल

Tue, 06 Dec 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 06 Dec 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
paramjit pammi joined bjp

कभी वीरभद्र सिंह के करीबी रहे परमजीत सिंह पम्मी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मौजूदगी में समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। धूमल ने सदस्यता पर्ची पर हस्ताक्षर कर पम्मी का भाजपा में स्वागत किया। सदस्यता लेने के बाद मंच से पम्मी ने एलान किया कि वह अब भाजपा कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान अब जो आदेश करेगा, वह वैसे ही चलेंगे। पम्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व वाली पार्टी से जुड़कर वह दून विस क्षेत्र के लिए बेहतर करने की इच्छा रखते हैं। पम्मी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा समय के हालातों से उद्योगपति और आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में बीबीएन में माफियाओं का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘दून को विकास दिखाना है, इस बार कमल खिलाना है।’ बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में दून विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने पर पम्मी कांग्रेस से बागी हो गए थे। पार्टी ने पम्मी को निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के बुरे दिनों की शुरुआत: धूमल

paramjit pammi joined bjp

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के अच्छे दिन और कांग्रेस के बुरे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। दून में गुज्जर समुदाय के नेता एवं पूर्व जिप सदस्य परमजीत सिंह पम्मी के भाजपा में शामिल होना इसके संकेत हैं। 

वह सोमवार को दून भाजपा मंडल को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में दिसंबर 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने औद्योगिक पैकेज दिया था। इसके बाद प्रदेश में औद्योगिकरण का आगमन बढ़ा और लाखों हिमाचली तथा गैर हिमाचली लोगों को रोजगार मिला। 

कांग्रेस ने केंद्र सरकार में रहते हुए प्रदेश के इस पैकेज को तीन साल पहले ही खत्म करवा दिया। इस कारण उद्योगों ने प्रदेश से पलायन आरंभ कर दिया। धूमल ने कहा कि प्रदेश में आज कर्मचारी, स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी, पेंशनर सभी कांग्रेस सरकार की नीतियों से दुखी हैं।

कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से सरकार में आने पर बेरोजगारी भत्ते देने का वायदा किया था। इसे सरकार आज तक नहीं दे पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर 12 लाख युवाओं को गुमराह करने के आरोप लगाए। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को समय पर वर्दी नहीं मिल रही है।

वर्दी मिली तो सिलाई का पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने कांग्रेस को दैत्य की संज्ञा देते हुए आगामी चुनाव में जनता द्वारा इसका विनाश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गुंडाराज, माफियाराज और ट्रांसफर माफिया की सक्रियता बढ़ने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed