फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paragliding world cup: france pilot vertese at first position.

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: फ्रांस के वरटीज नंबर एक पर

Fri, 30 Oct 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Fri, 30 Oct 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
Paragliding world cup: france pilot vertese at first position.

बीड़-बिलिंग में 24 अक्तूबर से शुरू हुए पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में वीरवार को तीसरी बार प्रतिभागियों को टास्क मिला। पीडब्ल्यूसीए के नियमों के तहत वर्ल्ड कप में तीन बार टास्क के पूरा होने पर विजेता की घोषणा की जा सकती है। वीरवार को प्रतिभागियों को 93.93 किलोमीटर का टास्क दिया गया था।

विज्ञापन


इसके तहत बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से जोगिंद्रनगर, टासीजोंग होते हुए धर्मशाला के मैकलोडगंज को टच करने के बाद खजूर टॉप से होते हुए वापस क्योर स्थित लेंडिंग साइट पर लैंड करने का लक्ष्य था। मौसम साफ होने पर 11 बजकर 10 मिनट पर विंडो ओपन की गई और 12 बजकर 10 मिनट पर रेस टू गोल की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


11 बजकर 10 मिनट पर विंडो को बंद कर दिया गया। वीरवार को 129 प्रतिभागी पायलटों में से 115 पायलटों ने उड़ान भरी। इनमें आठ भारतीय पायलटों के अतिरिक्त 13 महिला पायलट भी शामिल रहीं। कुल 14 महिला पायलटों में से एक महिला पायलट मंगलवार को घायल हो गई थीं। वीरवार को सुबह मौसम के पूरी तरह साफ होने पर प्रतिभागियों को लंबी दूरी का टास्क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद मौसम खराब होने पर दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों को इमरजेंसी में लैंडिंग करनी पड़ी। अब तक दिए गए तीन टास्क में से मंगलवार को दिए गए टास्क को ही अधिकांश प्रतिभागी पूरा करने में सफल रहे, जबकि बुधवार और वीरवार को दोपहर बाद मौसम खराब होने से पायलटों को टास्क पूरा करने में परेशानी हुई। प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर कर्नल डीके रथ ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक तीन दिन का टास्क पूरा किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा की जा सकती है।

प्रतियोगिता में तीसरी बार वीरवार को मिले टास्क में फ्रांस के वरटीज पहले स्थान पर रहे। स्लोविनिया के विदिक दूसरे और इसी देश के मोलेक तीसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के मेक्सिम पायलट पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब 11वें स्थान पर चले गए हैं। महिला पायलटों में से जापान की यूक पहले, सीजेडई की पेटरा दूसरे और डेनमार्क की हिनेस्टरोजा तीसरे स्थान पर रहीं।


तीसरे टास्क के दौरान सभी पायलट सुरक्षित रहे हैं, लेकिन अधिकांश प्रतिभागियों को मौसम की बेरुखी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है। करीब चार दर्जन पायलट ही लैंडिंग स्थल तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। एक सौ से अधिक पायलटों ने फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ानें भरकर लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed