फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paragliding world cup: fog create disturbance on first day.

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: पहले दिन के रोमांच पर ‘धुंध’

Sun, 25 Oct 2015 11:42 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
Paragliding world cup: fog create disturbance on first day.

दुनिया की दूसरे नंबर की साइट बीड़ बिलिंग में शनिवार सुबह दस बजे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एजी राजू के हरी झंडी दिखाते ही भारत में पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आगाज हुआ। हालांकि, सिर्फ फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ानें भरी गईं। 31 अक्तूबर तक चलने वाली वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 35 देशों के 129 पंजीकृत पायलट हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें 14 महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं। 8 भारतीय पायलटों में से 6 हिमाचल प्रदेश के हैं। प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार दोपहर धर्मशाला पहुंचीं। यहां वह व्हाइट हेवन होटल में रुकी हैं। प्रीति जिंटा रविवार सुबह बीड़ बिलिंग पहुंचेंगी।

विज्ञापन

टेक ऑफ और लैंडिंग में गिरते-पड़ते रहे पायलट

Paragliding world cup: fog create disturbance on first day.

मौसम की बेरुखी पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के पहले दिन कई पायलटों पर भारी पड़ी। कई पायलट उड़ान भरते ही फिसल गए तो कई पायलट लैंडिंग के दौरान गिरते-पड़ते रहे। बिलिंग स्थित टेक आफ प्वाइंट पर विदेशी महिला पायलट टेक ऑफ प्वाइंट करते समय तीन मर्तबा फिसल गई। एक अन्य पायलट भी टेक ऑफ करते समय पहाड़ी से फिसल गया।

दोनो पायलटों को किसी भी प्रकार की चोट नही आई है। बादलों से घिरी 2320 मीटर ऊंची बिलिंग घाटी के आकाश में बादल होने से किसी भी प्रतिभागियों को कोई टास्क नहीं दिया जा सका। उद्घाटन मौके पर कुछ पायलटों ने उड़ान भर कर औपचारिकता को पूरा किया।

दोपहर 12 बजे के बाद मौसम थोड़ा बहुत ठीक होने पर फ्री फ्लायर के तौर पर पायलटों ने उड़ान भर कर क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर भारी संख्या में दर्शकों का मनोरंजन किया। बीड़ से बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट पर जाने के लिए सुबह 12 बजे तक पूरी तरह से पाबंदी रही। अधिकृत वाहन ही बिलिंग तक जा सके।

बिलिंग को हर 10 मिनट में शटल सर्विस

Paragliding world cup: fog create disturbance on first day.

पैराग्लाइडिंग विश्वकप के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और लोगों की सुविधा के लिए हर 10 मिनट में बीड़ चौगान से बिलिंग के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। शहरी विकास मंत्री एवं बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बीड़ चौगान से बिलिंग तक शटल सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है। बीड़ चौगान से आगे निजी वाहनों के जाने की अनुमति नहीं होगी।

शाम चार बजे के बाद टेक ऑफ साइट के लिए प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। बिलिंग से बीड़ चौगान के लिए शाम चार बजे से शाम 6 बजे तक वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। बिलिंग में सवारी उतारने के स्थल पर टिकट लेने के लिए काउंटर बनाया गया है। यहां से टिकट लेने के बाद टेक-ऑफ साइट पर प्रवेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग साइट के विकास को केंद्र देगा मदद

Paragliding world cup: fog create disturbance on first day.

कांगड़ा की बिलिंग घाटी में शनिवार सुबह 10 बजे भारत में हो रहे पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एजी राजू ने कहा कि बिलिंग बेहद खूबसूरत जगह है। यह प्राकृतिक स्पॉट है। इसको बिना किसी प्राकृतिक छेड़छाड़ से विकसित किया जाना चाहिए। साहसिक खेलें मात्र रोमांच तक ही सीमित न रहकर रोजगार की दृष्टि से विकसित की जानी चाहिए। पर्यटन से निचले स्तर तक रोजगार पैदा किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान का असर ऐसे पर्यटकों स्थलों पर अवश्य होना चाहिए। किसी भी प्रदेश का विकास भारत का विकास है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिलिंग दुनिया की बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइटों में से एक है। इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार, हिमाचल को यथासंभव सहयोग देगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को देश तथा विदेश के प्रत्येक हवाई अड्डे पर उपलब्ध होने वाली मैगजीन में इस साहसिक खेल को शामिल करवाने के दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा राजनीति से ऊपर उठ कर इस खेल को बढ़ावा देने के लिए आगे आए हैं। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक मोहन चौहान, डीसी कांगड़ा रितेश चौहान, एसडीएम अश्वनी सूद, बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा, ओएसडी अमित डोगरा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed