फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paragliding Starts at Bir Biling Kangra.

एक हफ्ते बाद बिलिंग में आज से पैराग्लाइडिंग का रोमांच

Wed, 19 Oct 2016 10:24 AM IST
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Wed, 19 Oct 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
Paragliding Starts at Bir Biling Kangra.

पैराग्लाइडिंग के पायलटों के लिए स्वर्ग कही जाने वाली बीड़ बिलिंग घाटी में एक सप्ताह की रोक के बाद बुधवार को फिर एक बार नियमित उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों के तहत जिलाधीश ने धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के मध्य हुए वन डे मैच में सुरक्षा कारणों को लेकर 18 अक्तूबर तक घाटी में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


अब रोक के हटने के बाद बुधवार को फिर से बिलिंग का नीला आकाश रंग-बिरंगे मानव रूपी परिंदों से सराबोर नजर आएगा। वर्तमान में एक दर्जन से अधिक देशों के पांच दर्जन के करीब विदेशी पायलट बीड़ में दस्तक दे चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पांच दर्जन से अधिक स्थानीय पायलट भी टैंडम उड़ानों को अंजाम देंगे। उधर, एसडीएम सुनयना शर्मा ने बताया कि सभी पायलटों को आवेदन और तय फीस की अदायगी के बाद उड़ान भरने की अनुमति प्रदान की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के पायलट को जान से धोना पड़ा है हाथ
रोक के कारण विदेशी पायलटों ने मंडी जिला के झटींगरी स्थित टेक ऑफ प्वाइंट का रुख कर दिया था। इंग्लैंड का पायलट उड़ान भरते समय पैराग्लाइडर के पूरी तरह से न खुलने के कारण घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।


स्थानीय पायलटों का कहना है कि धर्मशाला में मैच होने पर पायलटों को लंबी दूरी की उड़ानें न भरने की हिदायतें जारी की जा सकती हैं। उनका कहना है कि फ्लाइंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध का कोई भी औचित्य नहीं है। बिलिंग से धर्मशाला तक का सफर काफी दूर है और विशेषज्ञ पायलट ही धर्मशाला तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने सरकार से इसमें छूट देने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed