Paragliding: बीड बिल्डिंग घाटी से लापता पोलैंड के पायलट का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी से सोमवार को फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाला पोलैंड का 70 वर्षीय पायलट एंड्रजेज कुलाविक लापता हो गया है।
विस्तार
बीड बिल्डिंग घाटी से पैराग्लाइडिंग के लिए सोमवार को फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाले 70 वर्षीय पायलट कुलाविक का बुधवार तक पता नहीं चल सका है। मंगलवार को बीड़ से गए बचाव दल और एक हेलीकॉप्टर से पायलट की तलाश की गई थी और बुधवार को दो हेलीकॉप्टरों को लापता पायलट की तलाश में लगाया गया था। देर शाम तक पायलट का कोई भी सुराग नहीं लग सका है।
पहाड़ियों में मौसम की बेरुखी के कारण दोनों हेलीकॉप्टर दोपहर को वापस आ गए थे। माना जा रहा है कि पोलैंड का यह पायलट करेरी की पहाड़ियों के पीछे की तरफ चला गया है।
#WATCH | Dharamshala, Himachal Pradesh: SP Kangra Shalini Agnihotri says, "A report has been initiated to us that since October 23, a Poland senior citizen named Andrzej Kulawikf has taken off from Bir. He and the glider are reported missing somewhere near Dharamshala. Since… pic.twitter.com/JnguRT1vBq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 25, 2023
हालांकि बीड़ से बड़ी संख्या में विदेशी पायलट रोजाना टेक ऑफ करके धर्मशाला की तरफ जा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी पायलट की नजर इस लापता पायलट के पैराग्लाइडर पर नहीं पड़ी है। आम तौर पर हेलीकॉप्टर से पैराग्लाइडर नजर आ जाता है, लेकिन अब तक दोनों हेलीकॉप्टर पैराग्लाइडर का पता लगाने में नाकामयाब रहे हैं। दूसरी तरफ त्रियुंड की पहाड़ियों में फंसे रूस के पैराग्लाइडर पायलट को बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रूस के पायलट को हेलीकॉप्टर ने देखा था और इसकी सुरक्षा के लिए बचाव दल के दो सदस्यों को मंगलवार देर शाम को स्पॉट पर उतारा गया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता के चलते 300 के करीब विदेशी पायलट रोजाना सोलो उड़ानें भर रहे हैं। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि पोलैंड के लापता पायलट की तलाश बुधवार को दो हेलीकॉप्टरों से की की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
एक और पायलट आधी हिमानी चामुंडा रास्ते में उतरा
बुधवार को ही एक अन्य पायलट चामुंडा की पहाड़ियों में संतुलन खो बैठा था, लेकिन समय रहते उसने रिजर्व खोल दिया और सुरक्षित लैंड कर गया। धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने हिमानी चामुंडा से आते समय इस पायलट को देखा तो उसे ढूंढने की कोशिश की। वहां गहरा नाला होने के कारण उसका पता नहीं चला। पूर्व विधायक ने उसकी सूचना प्रशासन को दी। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा बताया कि जैसे की पायलट की सूचना मिली तो इसके बारे में बीड़ की पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को बता दिया गया है और बचाव दल को भी भेज दिया है।