फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Paragliding in Bandla Bilaspur will start from 15 September 2023

Paragliding: बंदला पैराग्लाइडिंग साइट 15 सितंबर से खुलेगी, 20 से प्रशिक्षण शिविर शुरू

Thu, 31 Aug 2023 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:53 PM IST
सार

प्रदेश में दो महीने के लिए पैराग्लाइडिंग साइटें बंद कर दी गई थीं। इस दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हो गई थीं। 15 सितंबर से अब रोक हट जाएगी।

विज्ञापन
Paragliding in Bandla Bilaspur will start from 15 September 2023
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर 15 सितंबर से सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियां शुरू होंगी। साइट से मानव परिंदे उड़ान भरेंगे। 20 सितंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरू होंगे। देश भर से पैराग्लाइडिंग के शौकीन यहां आकर प्रशिक्षण हासिल करेंगे। मशहूर बॉलीवुड गायक विशाल ददलानी भी पिछले साल यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। साइट पर एक्रो पायलट तान्हाजी टाकवे प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन


साइट को जून में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया था। अधिसूचना जारी होने के बाद बाहरी राज्यों से कई पैराग्लाइडिंग स्कूलों ने यहां पर प्रशिक्षण के बुकिंग करवाई है। इसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों से प्रशिक्षु शामिल हैं, जो यहां पर एक्रो गतिविधियां सीखने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अभी तक चार स्कूलों ने प्रशिक्षण के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है। साइट पर नवंबर तक की बुकिंग हो गई है। स्थानीय लोगों ने बाहर से आने वाले पर्यटकों, पैराग्लाइडर पायलटों और प्रशिक्षुओं के लिए होम स्टे बनाए हैं। उनके लिए खाने की सुविधा भी लोग उपलब्ध करवाते हैं। प्रदेश में दो महीने के लिए पैराग्लाइडिंग साइटें बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हो गई थीं। 15 सितंबर से अब रोक हट जाएगी। लंबे समय बाद बंदला साइट अधिसूचित हुई है। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। एक्रो पैराग्लाइडिंग में पैराग्लाइडर आसमान में कई तरह के करतब करते हैं।


साइट से टेक ऑफ करने के बाद मानव परिंदे पानी की झील के ऊपर कई तरह की अठखेलियां करते हैं। एक्रो सिर्फ ऐसी जगहों पर होती है जहां पर नीचे पानी हो। बंदला साइट से उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गोबिंद सागर झील के किनारे होती है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु झील में उतरते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed