फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paragliding: Human birds will fly from Dhungathar in Mandi district, department approved

Paragliding: मंडी जिले के ढुंगाथर से उड़ेंगे मानव परिंदे, विभाग ने दी मंजूरी

Fri, 23 Feb 2024 01:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी,गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 01:22 PM IST
सार

मंडी जिले के नाचन हलके के देवीदहड़ पर्यटन स्थल के नजदीक ढुंगाथर से भी अब मानव परिदें उड़ान भरेंगे। 

विज्ञापन
Paragliding: Human birds will fly from Dhungathar in Mandi district, department approved
ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन हलके के देवीदहड़ पर्यटन स्थल के नजदीक ढुंगाथर से भी अब मानव परिदें उड़ान भरेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की सिफारिश के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने इस साइट को टेंडम और सोलो उड़ान भरने के लिए अधिसूचित कर दिया है। पंजीकृत पायलट अब इस साइट से उड़ान भर सकेंगे। इससे पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। इस साइट पर दिनभर उड़ानें होंगी। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की टीम ने वन विभाग और पर्यटन विभाग की टीम के साथ ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का दूसरी बार सफल ट्रायल किया था।

विज्ञापन


इससे पहले भी पूर्व की जयराम सरकार के समय ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया था। इसमें कुछ खामियां पाए जाने पर दोबारा से इस साइट पर ट्रायल करने के निर्देश जारी हुए थे। संस्थान की तकनीकी टीम, जिला पर्यटन अधिकारी मनोज कुमार और डीएफओ नाचन एसएस कश्यप की मौजूदगी में साइट का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। इसमें अलग-अलग समय में हवा के रुख को जांचने के साथ अन्य चीजें परखी गई थी और ट्रायल सफल रहा था। ढुंगाथर टॉप टेक ऑफ साइट रहेगा और लैंडिंग जाच्छ के समीप होगी। अधिसूचना के बाद अब इस साइट के लिए ऑपरेटर पंजीकृत किए जाएंगे। जो कि यहां टेंडम और सोलो उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


साइट में क्या है खास
-पूरे दिन भर फ्लाइंग हो सकती है।
-लंबी फ्लाई करने के लिए डाइट पकड़कर जा सकता है।
-साइट से बर्फीले पहाड़ के साथ अच्छा दृश्य देखने को मिलेगा।
- यह साइट बीड़ बिलिंग के समकक्ष मानी जा रही है।
-पैग्लाइडिंग के अलावा यहां पर्यटकों को घूमने के लिए कई अनछुए पर्यटन स्थल हैं।

विश्व मानचित्र में मिलेगी पहचान
ढुंगाथर पैराग्लाइडिंग साइट को मंजूरी मिलते ही नाचन और सिराज घाटी के पर्यटन स्थलों को विश्व में पहचान मिलेगी। देवीदहड़, सरोआ, शिकारी देवी और कमरूनाग में पर्यटन कारोबार चमकेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

ढुंगाथर साइट को अधिसूचित कर दिया गया है। अब यहां आपरेटर पंजीकृत किए जाएंगे। इसके बाद यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ पर्यटक व अन्य उठा पाएंगे।-रितेश पटियाल, एडीटीओ मंडी



क्या है टेंडम और सोलो उड़ान
टेंडम उड़ान में पायलट अपने साथ एक अन्य व्यक्ति के साथ पैराग्लाइडर से उड़ान भरता है और पूर्व में तय समय के अनुरूप खुले आकाश में समय बिताने के बाद लैंड करता है। इसकी एवज में व्यक्ति पायलट को तय राशि अदा करता है। सोलो में सिर्फ पायलट ही पैराग्लाइडर से उड़ान भरता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed