फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   paragliding: Human birds will fly again in Billing Valley from September 17

हिमाचल: बिलिंग घाटी में 17 सितंबर से फिर उड़ेंगे मानव परिंदे

Sat, 07 Sep 2019 09:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
paragliding: Human birds will fly again in Billing Valley from September 17
फाइल फोटो

बिलिंग में 17 सितंबर से फिर से मानव परिंदे उड़ान भरेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से बिलिंग में पायलटों को उड़ान भरने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसी माह के अंत तक पायलटों के दस्तावेजों और अन्य उपकरणों की जांच होगी। नए आवेदकों को उड़ान भरने के लाइसेंस की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी बैजनाथ कार्यालय में साडा की चेयरमैन एवं एसडीएम छवि नांटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में  विधायक मुल्ख राज प्रेमी और जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में नई मंजिल नई राहें के तहत बीड़ बिलिंग घाटी में 10 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की चर्चा हुई। विधायक ने बिलिंग और बीड़ के लिए प्रस्तावित 92 लाख की राजगुंधा में उठाऊ पेयजल योजना का कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



एसडीएम ने बताया कि बिलिंग में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करके सरकार के पास भेजा गया है, जबकि बीड़ में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। लैंडिंग साइट क्योर में बंद पड़े सुलभ शौचालय को सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। चौगान और क्योर में बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई होगी। बीड़ में पुलिस चौकी की स्थापना को लेकर भी चर्चा हुई। तिब्बती मैनेजमेंट के सहयोग से कूड़े-कर्कट को ठिकाने लगाने के संयंत्र की शीघ्र स्थापना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed