{"_id":"62b874d5a04f075d974e4fe4","slug":"para-workers-bharti-in-jal-shakti-department-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Para Workers Bharti in Himachal: जलशक्ति विभाग में एक सप्ताह में शुरू होगी पैरा वर्करों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Para Workers Bharti in Himachal: जलशक्ति विभाग में एक सप्ताह में शुरू होगी पैरा वर्करों की भर्ती
Mon, 27 Jun 2022 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:44 AM IST
सार
प्रदेश मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन के तहत पैरा वर्करों के 3,970 पद भरने का फैसला लिया है। चुनावी साल में सरकार ने इन पदों को भरने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू कर देगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार जलशक्ति विभाग में 3,970 पैरा वर्करों की भर्ती करेगी। भर्ती प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। पैरा वर्करों के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट सूची दस अंकों के आधार पर बनेगी। दो अंक तकनीकी अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रखे गए हैं। इसे भी मेरिट बनाते समय शामिल किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और 12वीं पास रखी गई है। पैरा पंप आपरेटरों और फिटरों को 5,500 और पैरा वर्करों को 3,900 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन के तहत पैरा वर्करों के 3,970 पद भरने का फैसला लिया है। चुनावी साल में सरकार ने इन पदों को भरने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू कर देगी। ये पद भरने के लिए न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही साक्षात्कार लिए जाएंगे। आठवीं और 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बनाई जाएगी। इसके आधार पर ही पैरा वर्करों के पदों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
दो अंक तकनीकी अनुभव के मिलेंगे
दस अंकों में से दो अंक तकनीकी अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे। मौके पर अभ्यर्थियों से पाइप लाइनों की चूड़ियां कटाई जाएंगी। उनसे अन्य तकनीकी काम भी कराया जाएगा। इसके आधार पर तय होगा कि अभ्यर्थियों को दो में से कितने अंक दिए जाने हैं। इन सारे अंकों को मिलाकर मेरिट तैयार कर पैरा वर्करों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया एक हफ्ते में शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। मेरिट के आधार पर पैरा वर्करों की नियुक्ति की जाएगी। - महेंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री