इस मेडिकल कॉलेज में होगी पैरा मेडिकल और अन्य स्टाफ की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि टांडा कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य स्टाफ की भर्ती प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र की जाएगी। प्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है।
उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में ऐसे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित होने चाहिए, जहां आम व्यक्ति को देश की सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस दृष्टि से जिला कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत नवीनतम सुविधाएं मुहैया करवाई, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के डॉ. आरपीजीएमसी टांडा के गत दौरे के दौरान अभूतपूर्व घोषणाएं हुई हैं। कॉलेज के लिए नई सीटी स्कैन सुविधा के साथ-साथ एमआरआई मशीने के उन्नयन की भी घोषणा की गईं।
10 नए वेंटिलेटर अस्पताल में नई लिफ्ट की घोषणा
मुख्यमंत्री द्वारा 10 नए वेंटिलेटर अस्पताल में नई लिफ्ट की घोषणा भी की गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्राओं की 25 लाख रुपये की लागत से कन्या छात्रावास में नए कमरों का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए कन्या छात्रावास के निर्माण की भी घोषणा की।
उन्होंने व्याख्यान कक्षों में वातानुकूलन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं के मासिक वजीफे को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की फीस को संशोधित करने की भी घोषणा की।